कंगाली में आटा गीला
अर्थः मुसीबत पर मुसीबत आना।
ककड़ी के चोर को फाँसी नहीं दी जाती
अर्थः अपराध के अनुसार ही दण्ड दिया जाना चाहिए।
कचहरी का दरवाजा खुला है
अर्थः न्याय पर सभी का अधिकार होता है।
कड़ाही सें गिरा चूल्हे में पड़ा
अर्थः छोटी विपत्ति से छूटकर बड़ी विपत्ति में पड़ जाना।
कब्र में पाँव लटकना
अर्थः अत्यधिक उम्र वाला।
कभी के दिन बड़े कभी की रात
अर्थः सब दिन एक समान नहीं होते।
कभी नाव गाड़ी पर , कभी गाड़ी नाव पर
अर्थः परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं।
कमली ओढ़ने से फकीर नहीं होता
अर्थः ऊपरी वेशभूषा से किसी के अवगुण नहीं छिप जाते ।
कमान से निकला तीर और मुँह से निकली बात वापस नहीं आती
अर्थः सोच- समझकर ही बात करनी चाहिए।
करत-करत अभ्यामस के जड़मति होत सुजान
अर्थः अभ्यास करते रहने से सफलता अवश्य ही प्राप्त होती है।
करम के बलिया, पकाई खीर हो गया दलिया
अर्थः काम बिगड़ना।
करमहीन खेती करे,बैल मरे या सूखा पड़े
अर्थः दुर्भाग्य हो तो कोई न कोई काम खराब होता रहता है।
कर लिया सो काम, भज लिया सो राम
अर्थः अधूरे काम का कुछ भी मतलब नहीं होता।
कर सेवा तो खा मेवा
अर्थः अच्छे कार्य का परिणाम अच्छा ही होता है।
करे कोई भरे कोई
अर्थः किसी की करनी का फल किसी अन्य द्वारा भोगना।
करे दाढ़ीवाला, पकड़ा जाए जाए मुँछोंवाला
अर्थः प्रभावशाली व्यक्ति के अपराध के लिए किसी छोटे आदमी को दोषी ठहराया जाना।
कल किसने देखा है
अर्थः आज का काम आज ही करना चाहिए।
कलार की दुकान पर पानी पियो तो भी शराब का शक होता है
अर्थः बुरी संगत होने पर कलंक लगता ही है।
कहाँ राम - राम, कहाँ टॉंय-टॉंय
अर्थः असमान चीजों की तुलना नहीं हो सकती।
कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानमती ने कुनबा जोड़ा
अर्थः असम्बन्धित वस्तुओं का एक स्थान पर संग्रह।
कहे खेत की, सुने खलिहान की
अर्थः कुछ कहने पर कुछ समझना।
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (GK Q & A)
1 hour ago
10:45 AM
जी.के. अवधिया








7 टिप्पणियाँ:
आपको और आपके परिवार को नव वर्ष की अनंत मंगलकामनाएं
अभी संग्रह कितना और है।
बहुत अच्छा !
बहुत सुंदर जी
आभार।
---------
मिल गया खुशियों का ठिकाना।
वैज्ञानिक पद्धति किसे कहते हैं?
बहुत उपयोगी संकलन है ।
नव वर्ष की शुभकामनायें ।
बहुत बढ़िया...
Post a Comment