Sunday, April 8, 2012

भारत में प्रथम

  • भारत में प्रथम रुपये का सिक्का - 1542 में शेरशाह सूरी द्वारा ढलवाया गया
  • भारत में प्रथम छापाखाना (प्रिंटिंग प्रेस) - 1556 में गोवा में एक पुर्तगाली द्वारा शुरू किया गया
  • भारत में प्रथम जनगणना - 1872 में
  • भारत में प्रथम अंग्रेजी समाचार पत्र - बंगाल गज़ट (1790 में जेम्स आगस्तुस द्वारा कलकत्ता से प्रकाशित)
  • भारत में प्रथम डाक टिकट - 1852 में कराँची में जारी किया गया
  • भारत में टेलीग्राफ लाइन - 1854 में कलकत्ता से आगरा तक शुरू हुआ जो 1280 कि.मी. लंबा था और जिसे 1857 में लाहौर तक बढ़ाया गया
  • भारत में प्रथम रेल्वे लाइन - बंबई से थाने (16 अप्रैल 1853 को शुरू)
  • भारत में हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट - शिवसमुद्रम ( 1902 में कावेरी नदी पर)
  • भारत में प्रथम सिनेमाघर - कलकत्ता में बना (1907 में जे.एफ. मदन के द्वारा बनवाया गया)
  • भारत का प्रथम फिल्म - राजा हरिश्चन्द्र (दादा साहेब फाल्के ने बनाया जो 1913 में प्रदर्शित हुआ)
  • भारत का प्रथम सवाक् फिल्म - आलमआरा (निर्देशक अर्देशिर ईरानी, 1931 में प्रदर्शित)
  • भारत का प्रथम स्वदेशी रंगीन फिल्म - किसान कन्या (1937 में प्रदर्शित)
  • भारत का प्रथम संविधान संशोधन - 1950 में
  • भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना - 1951
  • भारत का प्रथम आम चुनाव - 1952 में
  • भारत का प्रथम कृत्रिम उपग्रह - आर्यभट्ट (19 अप्रैल 1975)

6 टिप्पणियाँ:

प्रवीण पाण्डेय said...

उपयोगी पोस्ट।

Shivam bairwa said...

राम-राम श्रीमान जी
अच्छी जानकारियाँ है।
क्या 'राजा हरिश्चन्द्र' मौन फिल्म थी?

G.K.SHARMA said...

आदरणीय सर ! मेरी जानकारी के अनुसार भारत में पहली जनगणना 1872 में हुई थी और क्रमिक रूप में ये 1881 से अनवरत है ? 1901 की जनगणना को तीसरी जनगणना माना जाता है, आपने इसे पहली लिखा है , कृपया स्पष्टीकरण दें |

जी.के. अवधिया said...

@ G.K. Sharma

आप सही हैं। त्रुटिवश दी गई गलत जानकारी को सुधार दिया गया है।

जी.के. अवधिया said...

@ Shivam bairwa

जी हाँ, 'राजा हरिश्चन्द्र' मौन फिल्म थी।

Shivam bairwa said...

धन्यवाद श्रीमान...

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | fantastic sams coupons