Saturday, April 21, 2012

सद्विचार

  • अश्रु  कायर बहाते हैं। अतः साहसी बनें और किसी अवसर के खो जाने पर कभी भी आँसू न बहायें।
  • दूसरों की शिकायत करने वाला व्यक्ति हमेशा अशांत रहता है और कभी भी सफल नहीं हो पाता। सफलता और शांति पाने के लिये बेहतर है कि स्वयं को बदलें।
  • स्वर्ग में जाकर गुलामी बनने की अपेक्षा नर्क में जाकर राजा बनना बेहतर है।
  • भले ही आपका जन्म सामान्य हो, आपकी मृत्यु इतिहास बन सकती है।
  • अन्धेरी रात के बाद चमकीला सुबह अवश्य ही आता है।
  • 'उत्तम होना' एक कार्य नहीं बल्कि स्वभाव होता है।
  • असफलता मुझे स्वीकार्य है किन्तु प्रयास न करना स्वीकार्य नहीं है।
  • 'आँखों से देखा' एक बार अविश्वसनीय हो सकता है किन्तु 'अनुभव से सीखा' कभी भी अविश्वसनीय नहीं हो सकता।
  • कल की असफलता वह बीज है जिसे आज बोने पर आने वाले कल में सफलता का फल मिलता है।
  • भूत इतिहास होता है, भविष्य रहस्य होता है और वर्तमान ईश्वर का वरदान होता है।
  • कोई भी कार्य सही या गलत नहीं होता, हमारी सोच उसे सही या गलत बनाती है।
  • कठिन परिश्रम का कोई भी विकल्प नहीं होता।
  • यदि आपको कोई कार्य कठिन लगता है तो इसका अर्थ है कि आप उस कार्य को गलत तरीके से कर रहे हैं।
  • दूसरों की गलती निकालना बहुत सरल है पर स्वयं की गलती निकालना बहुत दुष्कर है।   
  • यदि किसी समस्या को सुलझाया जा सकता है तो फिर फिक्र करने की क्या आवश्यकता है और यदि नहीं सुलझाया जा सकता तो फिर फिक्र करने से क्या फायदा है?
  • सद्कार्य वे फूल हैं जिनसे प्रेम की माला बनती है।
  • हर अच्छा कार्य आरम्भ में असम्भव होता है।
  • जो कार्य आज हमें सरल लगते हैं वही कभी हमारे लिए ही कठिन थे।         
  • सच्ची खुशी तब मिलती है जब आपके कार्य तथा वाणी से स्वयं के साथ दूसरों को भी लाभ मिलता है।
  • जहाँ प्रेम है वहीं जीवन है।
  • हम किसी बड़ी खुशी के इंतजार में छोटी-छोटी खुशियों को अनदेखा कर देते हैं, छोटी-छोटी खुशियों का आनन्द लीजिए, एक दिन वही छोटी छोटी खुशियाँ आपको बड़ी खुशी लगने लगेगी।

1 टिप्पणियाँ:

प्रवीण पाण्डेय said...

प्रेरक विचार..

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | fantastic sams coupons