Showing posts with label गूगल अर्थ. Show all posts
Showing posts with label गूगल अर्थ. Show all posts

Wednesday, May 4, 2011

गूगल अर्थ में आभासी पर्यटन (Virtual Tour)

किसी स्थान का चित्र मात्र देख लेने से वह सन्तुष्टि नहीं होती जो उस स्थान में घूमकर प्रत्यक्ष रूप में उसे देखने से होता है। लोग प्रायः किसी स्थान को प्रत्यक्ष रूप से देखकर उसका आनन्द उठाने के लिए पर्यटन की योजना बनाते हैं। अनेक बार ऐसी परिस्थितियाँ आती हैं कि हम अपने पर्यटन की योजना को सफल नहीं बना पाते। ऐसे ही अवसरों के लिए आधुनिक तकनीक ने विहंगम चित्र (panoramic images) की सुविधा प्रदान कर रखी है। http://www.360cities.net/ विश्व के अनेक स्थानों के विहंगम चित्र प्रस्तुत करती है और गूगल अर्थ के फीचरों में से एक है। इतना सब लिखने का मतलब है कि आप अपने घर बैठे ही गूगल अर्थ के द्वारा प्रसिद्ध स्थानों के 360 अंश तक घूम जाने वाले चित्रों का अवलोकन कर सकते हैं जिससे आपको उन स्थानों में प्रत्यक्ष घूमने का आभास होगा।

उदाहरण के लिए इण्डिया गेट नई दिल्ली का विहंगम चित्र नीचे प्रस्तुत है। (चित्र को घुमाने के लिए उस पर एक बार क्लिक करके अपने माउस के स्क्रोल अथवा कीबोर्ड के एरो कीज का प्रयोग करें।)


India Gate, South Side in New Delhi

Thursday, January 21, 2010

घर बैठे देख सकते हैं पृथ्वी के कुछ रहस्यमय एवं रोमांचक स्थानों को

हमारे ग्रह पृथ्वी पर कुछ ऐसे स्थान हैं जो अत्यधिक रहस्यमय होने के साथ ही साथ अत्यन्त रोचक भी हैं। आप ऐसे स्थानों अन्तरिक्ष से लिये गये चित्रों को गूगल अर्थ की सहायता से घर बैठे देख सकते हैं।

यहाँ पर ऐसे ही कुछ स्थानों के चित्र दिये जा रहे हैं साथ ही साथ अक्षांश एवं देशांश में उन स्थानों की स्थिति भी दी जा रही है ताकि आप उन स्थानों को गूगल अर्थ की सहायता से घर बैठे ही अपने कम्प्यूटर पर देख सकें। इसके लिये आपको इन स्थानों की स्थति को गूगल अर्थ की "फ्लाई टू" बॉक्स में डालकर मात्र अपने की बोर्ड के एंटर बटन को दबाना है और क्षणमात्र में पहुँच जायेंगे आप उन स्थानों में! (यदि वांछित स्थान न दिख पाये तो जरा सा दायें, बायें, ऊपर, नीचे भी देखने पर अवश्य ही दिख जायेगा।)

हम आपको बता दें कि गूगल अर्थ (Google Earth) हमारे ग्रह पृथ्वी की आभासी यात्रा करने के लिये बनाया गया एक आभासी एक्सप्लोरर (virtual Explorer) है जिसकी सहायता से आप माउस से सिर्फ एक क्लिक कर के संसार के किसी भी स्थान की यात्रा कर सकते हैं चाहे वह स्थान आपके स्थान से भौगोलिक दृष्टि से कितनी ही दूरी पर स्थित हो। याने कि गूगल अर्थ की सहायता से आप बात की बात में विश्व के किसी भी स्थान पर जा सकते हैं।

गूगल अर्थ को गूगल के आफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

(चित्रों को बड़ा करके देखने के लिये उनपर क्लिक करें)

Djoser, Saqqara का पिरामिड
29 52 13.58N, 31 13 01.02E

रेत पर बना स्पायरल
48 21'10.18"N 11 43'56.72"E

शेर का चित्र
51 50'54.34"N 0 33'16.49"W


पहाड़ पर रहस्यमय आकृति
40 27'24.72"N 93 23'33.75"E


पहाड़ पर त्रिकोण की आकृति
33 44'17.45"N 112 38'0.17"W

उँगली का निशान
50°50'38.73"N 0°10'18.91"W

नाज़ी का स्वास्तिक आकार भवन
32°40'34.19"N 117° 9'27.58"W

रहस्यमय गोले
39°39'38.05"N 115°58'33.73"W

Monday, January 18, 2010

गूगल अर्थ में पहाड़ों को प्राकृतिक तथा जीवन्त रूप में कैसे देखें?

गूगल अर्थ का प्रयोग तो आप लोग करते ही होंगे। किन्तु आप में से कुछ लोग यह नहीं जानते होंगे कि उसमें किसी स्थान, विशेषकर पर्वतीय स्थानों, को उसके प्राकृतिक रूप में जीवन्त कैसे देखा जाता है।

उदाहरण के लिये नीचे स्नैपशॉट में दिखाया गया है कि गूगल अर्थ में सामान्य रूप से रोहतांग दर्रा कैसा दिखता हैः

अब रोहतांग दर्रे को उसके प्राकृतिक रूप में जीवन्त देखने के लिये इसे टिल्ट करना पड़ता है। टिल्ट करने के लिये आप अपने कीबोर्ड में शिफ्ट बटन को दबाये हुये माऊस की चकरी से स्क्रोल करें। देखें रोहतांग दर्रे का टिल्ट किया गया स्नैपशॉटः

इसी प्रकार से कन्ट्रोल बटन को दबाये हुए माऊस से स्क्रोल करके दिखाई दिये जाने वाले स्थान के चारों ओर के दृश्य को किसी भी दिशा में घुमाया भी जा सकता है। देखें रोहतांग दर्रे का घुमाया गया स्नैपशॉटः

पहलगाम का एक मनभावन स्नैपशॉट देखें:

Saturday, January 16, 2010

चलिये आपको घर बैठे ही मजे दिलवाते हैं रामोजी फिल्म सिटी के!

ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि आप रामोजी फिल्म सिटी के बारे में न जानते हों। यह दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो है जिसका परिसर 2,000 एकड़ (8.1 km2) में फैला हुआ है। हैदराबाद भ्रमण करने के लिये जाने वाला हर पर्यटक के लिये यह एक बहुत बड़ा आकर्षण का केन्द्र है क्योंकि एक फिल्म स्टुडियो होने के साथ ही यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थाल तथा मनोरंजन केंद्र भी है। यहाँ पर प्राकृतिक और कृत्रिम दोनों ही प्रकार के आकर्षक रमणीक उद्यान हैं। रामोजी फिल्म सिटी हैदराबाद - विजयवाड़ा राजमार्ग (NH9) पर हैदराबाद लगभग 25 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।

रामोजी फिल्म सिटी में आप घर बैठे गूगल अर्थ के जरिये घूम सकते हैं। पर यहाँ पर आपके लिये हम एक इमेजरी प्रस्तुत कर रहे हैं जो आपको रामोजी फिल्म सिटी के अधिक मजे देगा।

तो आइये आपको घर बैठे ही रामोजी फिल्म सिटी का मजा दिलवाते हैं हम गूगल अर्थ में!

मजे लेने के लिये क्लिक करें:

Google Earth Logo गूगल अर्थ (Google Earth) - रामोजी फिल्म सिटी के मजे

यदि मजा आया हो तो अपनी टिप्पणी में अवश्य बताइयेगा ताकि हम आपको ऐसे ही और अन्य स्थानों की सैर करा सकें।