"'जार्ज पंचम की स्तुति' का महत्व अधिक है या 'भारत माता की वन्दना' का?"मुझे समझ में नहीं आता कि गीत और गान में क्या अन्तर है? मेरी मन्दबुद्धि के अनुसार तो दोनों का अर्थ एक ही होता है। फिर हमारे देश में एक 'राष्ट्रगीत' और एक 'राष्ट्रगान' क्यों है? यदि किसी विद्वान मित्र को गीत और गान का अन्तर ज्ञात है तो मुझे भी बताने की कृपा करे। और यदि दोनों में अन्तर है तो कौन बड़ा है और कौन छोटा? क्या 'जनगणमन' बीस है और 'वन्देमातरम्' उन्नीस है? 'जार्ज पंचम की स्तुति' का महत्व अधिक है या 'भारत माता की वन्दना' का?
जब राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दो हो सकते हैं तो 'राष्ट्रीय खेल' और 'राष्ट्रीय क्रीड़ा' क्यों नहीं हो सकते। राष्ट्रीय खेल हॉकी को तो अब अपने देश में कोई पूछता नहीं तो क्यों न क्रिकेट को राष्ट्रीय क्रीड़ा बना दिया जाये? इस प्रकार से अंग्रेजों के इस खेल को सम्मानित करके हम और भी बड़े अंग्रेज भक्त हो जायेंगे और हो सकता है कि सारे क्रिकेट प्रेमियों का वोट भी इस पुनीत कार्य करने वाले को मिले।
---------------------------------------------------
"संक्षिप्त वाल्मीकि रामायण" का अगला पोस्टः