Friday, September 16, 2011

कम्प्यूटर तथा इंटरनेट सम्बन्धित कुछ रोचक जानकारी

  • संसार का पहला कम्प्यूटर, जिसे Z1 कहा जाता था, का आविष्कार सन् 1936 में कोनार्ड ज़ूसे Konrad Zuse ने किया था। उन्होंने ही सन् 1939 में Z2 नामक पूर्णतः इलेक्ट्रो -मैकेनिकल कम्प्यूटर बनाया।
  • सन् 1964 में डौंग इंगेलबर्ट (Doug Engelbart) ने पहला कम्प्यूटर माउस बनाया जो कि लकड़ी का बना था।
  • "Stewardesses" अंग्रेजी का एक ऐसा शब्द है जिसे केवल बाएँ हाथ की उँगलियों का प्रयोग करके टाइप किया जा सकता है।
  • 5,00,00,000 लोगों तक पहुँचने में रेडियों को 38 वर्ष लगे और टेलिव्हिजन को 13 वर्ष, जबकि वर्ल्ड वाइड वेब को इसके लिए मात्र 4 वर्ष ही लगे।
  • Symbolics.com सबसे पहले रजिस्टर किया गया डोमेननेम था़।
  • प्रतिमाह दस लाख से भी अधिक डोमेननेम रजिस्टर होते हैं।
  • समस्त संसार में लगभग 1.06 बिलियन इंस्टैंट मैसेजिंग खाते हैं।
  • पहला बैनर एडव्हर्टाइजिंग सन् 1994 मे हुआ था।
  • कम्प्यूटर प्रयोगकर्ता औसत रूप से प्रति मिनट 7 बार पलकें झपकाते हैं जबकि पलकें झपकाने की सामान्य दर 20 बार प्रति मिनट है।
  • सन् 2012 तक इंटरनेट से जुड़े कम्प्यूटरों की संख्या लगभग 17 बिलियन हो जाएगी।
जहाँ उपरोक्त जानकारी रोचक हैं वहीं निम्न दो जानकारी हमारी मानसिक विकृति को भी दर्शाती हैं -
  • इंटरनेट में चित्रों की संख्या का 80% नग्न औरतों के चित्र के हैं।
  • इंटरनेट में सामान्य साइट और पोर्न साइट का अनुपात 1:5 है।

5 comments:

संगीता स्वरुप ( गीत ) said...

रोचक जानकारी ... आभार

Patali-The-Village said...

रोचक जानकारी देने के लिए धन्यवाद|

Rahul Singh said...

समस्त संसार में लगभग 1.06 बिलियन इंस्टैंट मैसेजिंग खाते हैं।
वाक्‍य से भ्रम हो रहा है सो क्‍या ''समस्त संसार में इंस्टैंट मैसेजिंग खाते (या खातों की संख्‍या) लगभग 1.06 बिलियन हैं।'' लिखना ठीक होगा.

प्रवीण पाण्डेय said...

कई तथ्य तो पहली बार पता चले।

भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

कमाल की बातें लाये हैं आप