Saturday, January 15, 2011

भलाई इसी में है कि हम अपने ज्ञान के लिए विदेशियों पर ही आश्रित रहें

जब मैक्समूलर या कनिंघम जैसे विदेशी विद्वान कहते या लिखते हैं:
"आर्य इण्डो-यूरोपियन बोली बोलने वाले, घुड़सवारी करने वाले तथा यूरेशिया के सूखे घास के मैदान में रहने वाले खानाबदोश थे जिन्होंने ई.पू. 1700 में भारत की सिन्धु घाटी की नगरीय सभ्यता पर आक्रमण कर के उसका विनाश कर डाला और इन्हीं आर्य के वंशजों ने उनके आक्रमण से लगभग 1200 वर्ष बाद आर्य या वैदिक सभ्यता की नींव रखी और वेदों की रचना की।" 
 तो हम उनके कथन को ब्रह्मवाक्य समझ लेते हैं, हमें लगता है कि उनके कथन पत्थर की लकीर हैं। हम उनके कहे हुए को ऐसा सत्य मान लेते हैं मानो उन पाश्चात्य विद्वानों ने आर्यों को भारत में आते और सिंधु घाटी की नगरीय सभ्यता पर आक्रमण करके नष्ट करते हुए स्वयं अपनी आँखों से देखा था। हमें पता है कि खानाबदोश जाति असभ्य नहीं तो अर्धसभ्य ही होती है पूर्णतः सभ्य नहीं, फिर भी हम प्रश्न नहीं करते कि उस असभ्य जाति ने सिंधु घाटी सभ्यता के अत्यन्त सभ्य जाति का खात्मा कैसे कर डाला? उसके बाद वे  1200 वर्षों तक कहाँ गायब हो गए? उन  1200 वर्षों में ऐसा क्या हुआ कि इण्डो-यूरोपियन बोली बोलने वाले पूर्णतः शुद्ध तथा वैज्ञानिक भाषा संस्कृत बोलने तथा वेदों की रचना करने में समर्थ हो गए? हम थोड़ी देर के लिए भी नहीं सोचते कि इस बात के सैकड़ों पुरातात्विक प्रमाण हैं कि सिन्धु घाटी के के लोग बहुत अधिक सभ्य और समृद्ध थे जबकि इन तथाकथित घुड़सवार खानाबदोश आर्य जाति के विषय में कहीं कोई भी प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

दूसरी ओर जब अयोध्या, मिथिला या विशाला नगरी के विषय में जब वाल्मीकि लिखते हैं:
"वहाँ की बड़ी बड़ी दुकानें, अमूल्य आभूषणों को धारण किये हुये स्त्री-पुरुष आदि नगर की सम्पन्नता का परिचय दे रहे थे। चौड़ी-चौड़ी और साफ सुथरी सड़कों को देख कर ज्ञात होता था कि नगर के रख-रखाव और व्यवस्था बहुत ही सुन्दर और प्रशंसनीय थी।" 
 तो हम उनके कथन को कवि की कल्पना मान लेते हैं। हमें अयोध्या, मिथिला या विशाला नगरी के अस्तित्व के विषय में विश्वास नहीं हो पाता। हम जरा भी नहीं सोचते कि यह इतिहास का एक अंश है। हमें नहीं लगता कि वाल्मीकि ने चौड़ी-चौड़ी, साफ-सुथरी सड़कें, बड़ी-बड़ी दूकानें, बहुमूल्य आभूषण धारण करने वाले स्त्री-पुरुषों को स्वयं देखा था। वाल्मीकि रामायण काल की जिस सभ्यता का वर्णन करते हैं उसे देखे बिना उसकी कल्पना नहीं की जा सकती।

कहा गया है "घर के जोगी जोगड़ा, आन गाँव के सिद्ध"। वाल्मीकि, वेदव्यास, कालिदास आदि हमारे लिए घर के जोगी हैं इसलिए हमारी नजरों में वे मात्र जोगड़ा हैं जबकि मैक्समूलर, कनिंघम आदि आन गाँव से आए जोगी हैं इसलिए वे सिद्ध हैं। आखिर जोगड़ा जोगड़ा होता है और सिद्ध सिद्ध! जोगड़ा सत्य का बखान करे तो भी वह कपोल-कल्पना है और सिद्ध की कल्पना भी सत्य!

हमारे देश की शिक्षा नीति हमारे भीतर विदेशी ज्ञान विज्ञान के प्रति आसक्ति और हमारे पूर्वजों के ज्ञान, हमारी स्वयं की भाषा, ग्रंथ, सभ्यता, संस्कृति के प्रति विरक्ति देती है। बहुत बड़ी विडम्बना है यह हमारे लिए।

हम अपने ग्रंथों को तो पढ़ना ही नहीं चाहते। और चाहें भी तो पढ़ें कैसे? उसके लिए तो संस्कृत का ज्ञान होना आवश्यक है। अब ग्रंथों को पढ़ने के लिए भला संस्कृत कौन सीखे? यदि संस्कृत सीखकर ग्रंथों को पढ़ भी लें तो भी क्या होगा? आप यदि उसमें निहित ज्ञान को किसी को देना चाहेंगे तो वह लेने से ही इंकार कर देगा। इसलिए भलाई इसी में है कि हम अपने ज्ञान के लिए विदेशियों पर ही आश्रित रहें।

Friday, January 14, 2011

महाभारत युद्ध के पश्चात् इन्द्रप्रस्थ के राजाओं की वंशावली

महाभारत युद्ध के पश्चात् राजा युधिष्ठिर की 30 पीढ़ियों ने 1770 वर्ष 11 माह 10 दिन तक राज्य किया जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा हैः

क्र.शासक का नामवर्षमाहदिन
1राजा युधिष्ठिर (Raja Yudhisthir)36825
2राजा परीक्षित (Raja Parikshit)6000
3राजा जनमेजय (Raja Janmejay)84723
4अश्वमेध (Ashwamedh )82822
5द्वैतीयरम (Dwateeyram )8828
6क्षत्रमाल (Kshatramal)811127
7चित्ररथ (Chitrarath)75318
8दुष्टशैल्य (Dushtashailya)751024
9राजा उग्रसेन (Raja Ugrasain)78721
10राजा शूरसेन (Raja Shoorsain)78721
11भुवनपति (Bhuwanpati)6955
12रणजीत (Ranjeet)65104
13श्रक्षक (Shrakshak)6474
14सुखदेव (Sukhdev)62024
15नरहरिदेव (Narharidev)51102
16शुचिरथ (Suchirath)42112
17शूरसेन द्वितीय (Shoorsain II)58108
18पर्वतसेन (Parvatsain )55810
19मेधावी (Medhawi)521010
20सोनचीर (Soncheer)50821
21भीमदेव (Bheemdev)47920
22नरहिरदेव द्वितीय (Nraharidev II)451123
23पूरनमाल (Pooranmal)4487
24कर्दवी (Kardavi)44108
25अलामामिक (Alamamik)50118
26उदयपाल (Udaipal)3890
27दुवानमल (Duwanmal)401026
28दामात (Damaat)3200
29भीमपाल (Bheempal)5858
30क्षेमक (Kshemak)481121

क्षेमक के प्रधानमन्त्री विश्व ने क्षेमक का वध करके राज्य को अपने अधिकार में कर लिया और उसकी 14 पीढ़ियों ने 500 वर्ष 3 माह 17 दिन तक राज्य किया जिसका विरवरण नीचे दिया जा रहा है:

क्र.शासक का नामवर्षमाहदिन
1विश्व (Vishwa)17329
2पुरसेनी (Purseni)42821
3वीरसेनी (Veerseni)52107
4अंगशायी (Anangshayi)47823
5हरिजित (Harijit)35917
6परमसेनी (Paramseni)44223
7सुखपाताल (Sukhpatal)30221
8काद्रुत (Kadrut)42924
9सज्ज (Sajj)32214
10आम्रचूड़ (Amarchud)27316
11अमिपाल (Amipal)221125
12दशरथ (Dashrath)25412
13वीरसाल (Veersaal)31811
14वीरसालसेन (Veersaalsen)47014

वीरसालसेन के प्रधानमन्त्री वीरमाह ने वीरसालसेन का वध करके राज्य को अपने अधिकार में कर लिया और उसकी 16 पीढ़ियों ने 445 वर्ष 5 माह 3 दिन तक राज्य किया जिसका विरवरण नीचे दिया जा रहा है:

क्र.शासक का नामवर्षमाहदिन
1राजा वीरमाह (Raja Veermaha)35108
2अजितसिंह (Ajitsingh)27719
3सर्वदत्त (Sarvadatta)28310
4भुवनपति (Bhuwanpati)15410
5वीरसेन (Veersen)21213
6महिपाल (Mahipal)4087
7शत्रुशाल (Shatrushaal)2643
8संघराज (Sanghraj)17210
9तेजपाल (Tejpal)281110
10मानिकचंद (Manikchand)37721
11कामसेनी (Kamseni)42510
12शत्रुमर्दन (Shatrumardan)81113
13जीवनलोक (Jeevanlok)28917
14हरिराव (Harirao)261029
15वीरसेन द्वितीय (Veersen II)35220
16आदित्यकेतु (Adityaketu)231113

प्रयाग के राजा धनधर ने आदित्यकेतु का वध करके उसके राज्य को अपने अधिकार में कर लिया और उसकी 9 पीढ़ी ने 374 वर्ष 11 माह 26 दिन तक राज्य किया जिसका विरवरण नीचे दिया जा रहा है:


क्र.शासक का नामवर्षमाहदिन
1राजा धनधर (Raja Dhandhar)231113
2महर्षि (Maharshi)41229
3संरछि (Sanrachhi)501019
4महायुध (Mahayudha)3038
5दुर्नाथ (Durnath)28525
6जीवनराज (Jeevanraj)4525
7रुद्रसेन (Rudrasen)47428
8आरिलक (Aarilak)52108
9राजपाल (Rajpal)3600

सामन्त महानपाल ने राजपाल का वध करके 14 वर्ष तक राज्य किया। अवन्तिका (वर्तमान उज्जैन) के विक्रमादित्य ने महानपाल का वध करके 93 वर्ष तक राज्य किया। विक्रमादित्य का वध समुद्रपाल ने किया और उसकी 16 पीढ़ियों ने 372 वर्ष 4 माह 27 दिन तक राज्य किया जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:

क्र.शासक का नामवर्षमाहदिन
1समुद्रपाल (Samudrapal)54220
2चन्द्रपाल (Chandrapal)3654
3सहपाल (Sahaypal)11411
4देवपाल (Devpal)27128
5नरसिंहपाल (Narsighpal)18020
6सामपाल (Sampal)27117
7रघुपाल (Raghupal)22325
8गोविन्दपाल (Govindpal)27117
9अमृतपाल (Amratpal)361013
10बालिपाल (Balipal)12527
11महिपाल (Mahipal)1384
12हरिपाल (Haripal)1484
13सीसपाल (Seespal)111013
14मदनपाल (Madanpal)171019
15कर्मपाल (Karmpal)1622
16विक्रमपाल (Vikrampal)241113

टीपः कुछ ग्रंथों में सीसपाल के स्थान पर भीमपाल का उल्लेख मिलता है, सम्भव है कि उसके दो नाम रहे हों।

विक्रमपाल ने पश्चिम में स्थित राजा मालकचन्द बोहरा के राज्य पर आक्रमण कर दिया जिसमे मालकचन्द बोहरा की विजय हुई और विक्रमपाल मारा गया। मालकचन्द बोहरा की 10 पीढ़ियों ने 191 वर्ष 1 माह 16 दिन तक राज्य किया जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:

क्र.शासक का नामवर्षमाहदिन
1मालकचन्द (Malukhchand)54210
2विक्रमचन्द (Vikramchand)12712
3मानकचन्द (Manakchand)1005
4रामचन्द (Ramchand)13118
5हरिचंद (Harichand)14924
6कल्याणचन्द (Kalyanchand)1054
7भीमचन्द (Bhimchand)1629
8लोवचन्द (Lovchand)26322
9गोविन्दचन्द (Govindchand)31712
10रानी पद्मावती (Rani Padmavati)100

रानी पद्मावती गोविन्दचन्द की पत्नी थीं। कोई सन्तान न होने के कारण पद्मावती ने हरिप्रेम वैरागी को सिंहासनारूढ़ किया जिसकी पीढ़ियों ने 50 वर्ष 0 माह 12 दिन तक राज्य किया जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:

क्र.शासक का नामवर्षमाहदिन
1हरिप्रेम (Hariprem)7516
2गोविन्दप्रेम (Govindprem)20 28
3गोपालप्रेम (Gopalprem)15728
4महाबाहु (Mahabahu)6829

महाबाहु ने सन्यास ले लिए। इस पर बंगाल के अधिसेन ने उसके राज्य पर आक्रमण कर अधिकार जमा लिया। अधिसेन की 12 पीढ़ियों ने 152 वर्ष 11 माह 2 दिन तक राज्य किया जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:

क्र.शासक का नामवर्षमाहदिन
1अधिसेन (Adhisen)18521
2विल्वसेन (Vilavalsen)1242
3केशवसेन (Keshavsen)15712
4माधवसेन (Madhavsen)1242
5मयूरसेन (Mayursen)201127
6भीमसेन (Bhimsen)5109
7कल्याणसेन (Kalyansen)4821
8हरिसेन (Harisen)12025
9क्षेमसेन (Kshemsen)81115
10नारायणसेन (Narayansen)2229
11लक्ष्मीसेन (Lakshmisen)26100
12दामोदरसेन (Damodarsen)11519

दामोदरसेन ने उमराव दीपसिंह को प्रताड़ित किया तो दीपसिंह ने सेना की सहायता से दामोदरसेन का वध करके राज्य पर अधिकार कर लिया तथा उसकी 6 पीढ़ियों ने 107 वर्ष 6 माह 22 दिन तक राज्य किया जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:

क्र.शासक का नामवर्षमाहदिन
1दीपसिंह (Deepsingh)17126
2राजसिंह (Rajsingh)1450
3रणसिंह (Ransingh)9811
4नरसिंह (Narsingh)45015
5हरिसिंह (Harisingh)13229
6जीवनसिंह (Jeevansingh)801

पृथ्वीराज चौहान ने जीवनसिंह पर आक्रमण करके तथा उसका वध करके राज्य पर अधिकार प्राप्त कर लिया। पृथ्वीराज चौहान की 5 पीढ़ियों ने 86 वर्ष 0 माह 20 दिन तक राज्य किया जिसका विवरण नीचे दिया जा रहा है:

क्र.शासक का नामवर्षमाहदिन
1पृथ्वीराज (Prathviraj)12219
2अभयपाल (Abhayapal)14517
3दुर्जनपाल (Durjanpal)11414
4उदयपाल (Udayapal)1173
5यशपाल (Yashpal)36427

विक्रम संवत 1249 (1193 AD) में मोहम्मद गोरी ने यशपाल पर आक्रमण कर उसे प्रयाग के कारागार में डाल दिया और उसके राज्य को अधिकार में ले लिया।

उपरोक्त जानकारी http://www.hindunet.org/ से साभार ली गई है जहाँ पर इस जानकारी का स्रोत स्वामी दयानन्द सरस्वती के सत्यार्थ प्रकाश ग्रंथ, चित्तौड़गढ़ राजस्थान से प्रकाशित पत्रिका हरिशचन्द्रिका और मोहनचन्द्रिका के विक्रम संवत1939 के अंक और कुछ अन्य संस्कृत ग्रंथों को बताया गया है।

Wednesday, January 12, 2011

ताजमहल किंवदन्ती पर एक पुरातात्विक दृष्टि

प्रोफेसर मार्विन एच. मिल्स (Professor Marvin H. Mills) के लेख "AN ARCHITECT LOOKS AT THE TAJ MAHAL LEGEND" (ताजमहल किंवदन्ती पर एक पुरातात्विक दृष्टि) के संक्षिप्तीकरण के साथ हिन्दी भावानुवाद

लेखकः प्रोफेसर मार्विन एच. मिल्स (Professor Marvin H. Mills), प्रैट इंस्टीट्यूट, न्यूयार्क (Pratt Institute, New York)


(मूल अंग्रेजी लेख यहाँ पढ़ें।)

अपनी पुस्तक TAJ MAHAL-THE ILLUMINED TOMB (ताजमहल - एक दिव्य मकबरा) में वेन एडीसन बेग्ले और जियाउद्दीन अहमद देसाई (Wayne Edison Begley and Ziyaud-Din Ahmad Desai) ने समकालीन स्रोतों से प्राप्त और कई चित्रों, ऐतिहासिक विवरणों, शाही पत्रों आदि से संवर्धित की गई सराहनीय जानकारी दिया है। विद्वानों तथा ताजमहल के उद्गम, विकास तथा उसके आसपास के हालात के विषय में उत्सुकता रखने वाले जनसाधारण के लिए यह उनकी बहुमूल्य सेवा है।

किन्तु उनका यह सकारात्मक योगदान विश्लेषण और व्याख्या की एक ऐसी रूपरेखा के अन्तर्गत है जो ज्ञानोदय के सम्भाव्य स्रोत को विकृत करता है और ऐसी गलत सूचना एवं कपोल कल्पना को प्रोत्साहित करता है जो इस विषय में सैकड़ों वर्षों में प्राप्त पाण्डित्यपूर्ण जानकारी को हानि पहुँचाता है, अतः उनके द्वारा प्रदत्त सूचना ताजमहल के मूल स्रोत की सत्यता को दुरूह बनाती है। कालांकित शिलालेखों को विशुद्ध मानना और शाही इतिहास लेखन को वास्तविक इतिहासकारों का कथन समझना उनके द्वारा की गई दो प्रक्रियात्मक त्रुटियाँ हैं।

एक वास्तुविद के रूप में मेरा लेखकों से मुख्य तर्क है कि उन्होंने अत्यन्त संक्षिप्त समय-सीमा को सहजता से स्वीकार लिया है, वे मानते हैं कि मुमताज़ के पहले उर्स (वर्षगाँठ) तक ताजमहल का ढाँचा अस्तित्व में आ चुका था और उसके मुख्य भवन का निर्माण हो चुका था। निर्माण प्रक्रिया, जिसमें कि पर्याप्त समय लगता है, को कुछ ही महीनों में समेट दिया गया है। वे उपलब्ध तथ्यों पर निर्भर होने को न्यायसंगत समझते हैं, किन्तु निर्माण की वस्तुनिष्ठ आवश्यकताओं पर गौर करने में असफल रह जाते हैं। वे कहते हैं कि ताज के निर्माण से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर लाखों शाही अभिलेख तथा दस्तावेज प्रतिवर्ष अवश्य बने होंगे, जिनके प्राप्त न हो पाने पर उन्हें अफसोस है। वे यह नहीं मानते कि उन अभिलेखों, दस्तावेजों आदि की अनुपल्बधता इसलिए है क्योंकि उन्हें बनाया ही नहीं गया था। न ही वे यह विचार करते हैं कि ताजमहल को किसी और ने कभी और बनवाया था तथा शाहजहां ने इस विषय में कपट किया था। बावजूद इन बातों के वे तो यही दर्शाते हैं कि शाहजहां शाही अभिलेखों पर सावधानीपूर्क निगरानी रखता था।

"ऐतिहासिक सच्चाई को तोड़ने-मरोड़ने के लिए शायद शाहजहां खुद ही जिम्मेदार था। सच्चाई शाहजहां को अयोग्य करार दे सकती थी और यह बात शाहजहां को सहन नहीं थी। इसी कारण से इतिहास में ऐसा कोई भी बयान नजर नहीं आता जो बादशाह या उसकी नीतियों की आलोचना करे, यहाँ तक कि उसकी सेना की हार को भी युक्तिसंगत बना दिया गया ताकि बादशाह पर किसी प्रकार का दोषारोपण न हो सके। ... बादशाह की असंयत प्रशंसा की ऐसी पराकाष्ठा की गई है कि प्रतीत होने लगता है वह सामान्य मनुष्य होने की अपेक्षा देवता था।" (p. xxvi)

शाही इतिहासकारों द्वारा सावधानीपूर्वक इतिहास के संपादन और दस्तावेजों के महान कमी के बाद भी सौभाग्य से हमें बादशाह के द्वारा उसके आसपास के क्षेत्र में स्थित अम्बेर के शासक राजा जय सिंह, जिससे कि बादशाह ने ताज की सम्पत्ति का अधिग्रहण किया था, को जारी किए गए चार फर्मान मिल जाते हैं। इन फर्मानों, शाही इतिहासकारों और एक यूरोपीय यात्री के सैर पर आने के आधार पर हमें ज्ञात होता है किः (i) 17 जून 1631 को मुमताज़ की मृत्यु हुई और उसे बुरहानपुर में अस्थाई रूप से दफनाया गया; (ii) उसके शव को खोदकर निकाला गया तथा 11 दिसम्बर 1631 को आगरा ले जाया गया; (iii) 8 जनवरी 1632 को उसे ताज के मैदान में कहीं पर पुनः दफनाया गया; और (iv) यूरोपीय यात्री पीटर मुंडी (Peter Mundy) के द्वारा 11 जून 1632 को शाहजहां के अपने काफिले के साथ आगरा वापसी को देखा गया।

पहला फरमान 20 सितंबर 1632 को जारी किया गया जिसमें बादशाह ने राजा जयसिंह पर दबाव डाला था कि वह कब्रगाह अर्थात् ताज के मुख्य भवन की आन्तरिक दीवारों के पलस्तर के लिए संगमरमर का लदान जल्दी करे। स्वाभाविक है कि वहाँ पर एक भवन पहले से ही था जिसे कि परिष्कृत किया जाना था। आखिर इसमें कितना समय लगना था?

प्रत्येक सफल भवन निर्माण को एक "सूक्ष्म मार्ग" से गुजरना पड़ता है। निर्माण की प्रक्रिया आरम्भ करने के पहले के सामान्य सोपान होते हैं जिनके लिए न्यूनतम समय की आवश्यकता होती है। चूँकि मुमताज़ (जो कि पिछले तेरह बच्चों को जन्म देते समय हर बार बच गई थी) की मृत्यु अपेक्षाकृत युवावस्था में हो गई थी हम मान सकते हैं कि शाहजहां उसके आकस्मिक निधन के लिए तैयार नहीं था। इस आघात के दौरान उसे मुमताज़ को समर्पित करने के लिए उसे एक विश्व स्तर कब्रगाह बनाने का निश्चय करना पड़ा होगा, एक वास्तुकार (जिसके होने या न होने पर अभी भी सन्देह है) चयनित करना पड़ा होगा, वास्तुकार के साथ मिलकर भवन के बनावट का निश्चय करना पड़ा होगा, नक्शानवीसों को तैयार करना पड़ा होगा, भवन की यांत्रिक संरचना के लिए इंजीनियर खोजना पड़ा होगा, नक्शों की जाँच करनी पड़ी होगी, हजारों मजदूरों और ठेकेदारों को खोजने की व्यवस्था करनी पड़ी होगी, एक जटिल कार्यक्रम बनाना पड़ा होगा। यह रहस्यमय है कि इतने विस्तृत प्रक्रिया से सम्बन्धित कोई भी दस्तावेज बच ही नहीं पाया, सिवा चार फर्मानों के।

हम नहीं मान सकते कि ताज परिसर को इमारतों तथा भूनिर्माणों के बाद अतिरिक्त रूप से बनवाया गया था, क्योंकि परिसर एक आवश्यकता थी। उसे एकीकृत रूप से ही डिजाइन किया गया था। यह बात बेग्ले और देसाई के ग्रिड प्रणाली के इस विश्लेषण से, कि क्षैतिज तथा ऊर्ध्व रूप से त्रिआयामी बनाने हेतु पूरे काम्प्लेक्स को एक डिजाइनर के द्वारा नियोजित किया गया था, स्पष्ट है। यदि किसी को यह पता न हो कि ताज मात्र एक औपचारिक कब्रगाह है तो वह यही विश्वास करेगा कि ताज को एक ऐसे महल के रूप में डिजाइन किया गया था जिसमें आनन्ददायक हवा आने और रमणीय जलमार्गों तथा मनमोहक वाटिका का प्रावधान हो। हो सकता है कि ताज राजा जय सिंह का ही महल हो, जिसे कभी भी नष्ट नहीं किया गया, और शाही आदेश से उसमे मुगल कब्र बना दिया गया। क्या यह नहीं हो सकता?

यह मानते हुए कि शाहजहाँ अपनी दिवंगत प्रियतमा का ध्यान रखते हुए परियोजना के आरम्भ के लिए तत्पर कार्यवाही करने के लिए उत्तेजित था, आसानी के साथ अनुमान लगाया जा सकता है कि उसके अवधारणा से लेकर अवधारणा को कार्यरूप में परिणिति तक कम से कम एक साल के समय की जरूरत तो थी ही। क्योंकि मुमताज़ की मृत्यु जून 1631 में हुई थी, कार्य का आरम्भ जून 1632 में होना था। किन्तु बताया जाता है कि निर्माण कार्य जनवरी 1632 में आरम्भ हो गया था।

खुदाई एक अत्यन्त दुर्जेय अथवा साहस तोड़ने वाला कार्य सिद्ध हुआ होगा। पहले राजा जय सिंह के महल को तोड़कर गिराना आवश्यक था। मिर्जा गज़िनी (Mirza Qazini) और अब्द-अल-हमीद लाहोरी (Abd al-Hamid Lahori) के इतिहास से हमें पता है कि उस सम्पत्ति के अन्तर्गत वहाँ पर एक महल का अस्तित्व था। लाहोरी लिखते हैं:

"वृहत नगर के दक्षिण दिशा में प्रतिष्ठायुक्त तथा सुखदाई मैदानी क्षेत्र था जिस पर राजा मान सिंह की हवेली थी तथा उस हवेली पर अब उनके पोते जय सिंह का अधिकार है। उसी स्थान का चयन जन्नतनशीन [मुमताज] की अन्त्येष्टि के लिए किया गया था।" (पृष्ठ 43)

मुख्य तथा सहायक भवनों की खुदाई के दौरान खुदाई का यमुना नदी से उत्तर दिशा की ओर दूरी के नाप-जोख के विषय में भी ध्यान रखा गया होगा ताकि खुदाई यमुना में बाढ़ आने पर बह ना जाएँ। अगले चरण रहे होंगे - बड़े पैमाने पर नींव बांधना, आधार रखना, ताज और उसके पूरब तथा पश्चिम के भवनों के लिए चबूतरे, दीवारें, मंच इत्यादि बनाना साथ ही कुएँ वाली इमारत, चारों किनारों की मीनारों, तहखानों के कमरों के लिए नींव बनाना। यदि यह मानें कि ताज परिसर में स्थित सारी इमारतें एक साथ एक ही समय में बनीं, तो सारे परिसर में खुदाई से निकली मिट्टी पत्थरों और भवन निर्माण सामग्री बिखरा पड़ा रहा होगा। इस आकलन के अनुसार भवन निर्माण आरम्भ होने के लिए कम से कम एक और वर्ष की आवश्यकता थी अर्थात इमारतें बनना जनवरी 1634 में शुरू होना था।

और यहीं पर समस्या उत्पन्न हो जाती है। मुमताज़ की मृत्यु के सालगिरह पर शाहजहां प्रतिवर्ष ताज में उर्स का आयोजन करता था। पहले उर्स का आयोजन 22 जून 1632 को हुआ। यद्यपि निर्माण कार्य कथित रूप से सिर्फ छः माह पहले ही आरम्भ हुआ था, 374 गज लंबा, 140 गज चौड़ा और 14 गज ऊँचा लाल पत्थर के चबूतरा बन कर तैयार हो चुका था! यहाँ तक कि इस बात पर बेग्ले और देसाई भी किंचित विस्मित हैं।

गिराए गई हवेली का मलबा, निर्माण सामग्री, संगमरमर की शिलाएँ, ईंटों के ढेर, हजारों मजदूरों के अस्थाई निवास व्यवस्था, सामान ढोने वाले असंख्य जानवर कहाँ थे?

किन्तु जून 1632 तक भौतिक रूप से यह किसी भी प्रकार से सम्भव ही नहीं था कि खुदाई, आधार, नींव बनाने के कार्य पूर्ण हो जाएँ, समस्त भवन निर्माण सामग्री हटा कर मलबा तक साफ कर दिया जाए और उर्स के भव्य आयोजन की तैयारी भी हो जाए। भवन निर्माण प्रक्रिया के परिसाक्ष्य के लिए बेग्ले और देसाई की दृष्टि में यूरोपियन यात्री का शाहजहां के दरबार में होना कम उपयोगी है। किन्तु ताज के स्रोत के लिए उनकी दृष्टि में पीटर मुंडी, जो कि ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनियों का एक एजेंट था, का अत्यन्त महत्व है क्योंकि वह पहले उर्स में उपस्थित था और एक साल बाद दूसरे उर्स में भी उपस्थित हो गया था।

यह पीटर मुंडी ही था जिसने 26 मई 1633 को दूसरे उर्स के दौरान कहा था कि उसने मुमताज़ के कब्र के चारों ओर स्वर्णजटित रेलिंग के अधिष्ठापन को देखा था। लेकिन ऐसा कोई तरीका नहीं था कि जनवरी 1632 से मई 1633 के बीच इतनी तेजी के साथ निर्माण कार्य हो जाए कि सम्पूर्ण निर्माण होकर रेलिं लगाया जा सके। रेलिंग हवा में तो खड़ी नहीं हो सकती थी। इसका अर्थ है कि ताज की इमारत पहले से ही वहाँ थी। और निश्चय ही वह भवन अत्यन्त मूल्यवान थी क्योंकि ताज परिसर का मूल्य पचास लाख रुपए बताया गया था जबकि सोने की रेलिंग की कीमत छः लाख रुपए थी। 6 फरवरी 1643 को शाहजहां के द्वारा सोने की रेलिंग को हटा दिया गया और उसके स्थान पर संगमरमर की जाली लगा दिया गया जो कि आज भी देखी जा सकती है।

जहाँ तक शाहजहां के द्वारा ताज के अंदरूनी अलंकरण का सवाल है, उसे कौन से परिवर्तन करने पड़े होंगे? परिवर्तन के लिए कुछ आवश्यक कार्यों में से एक कार्य भवन के अभिलेखों, शिलालेखों को बदलना अवश्य ही रहा होगा। भवन के सजावट में सांकेतिक रूप से स्थित जो हिन्दुत्व के सन्दर्भ रहे होंगे उन्हें भी उसे हटाना पड़ा होगा।

पुस्तक में दर्शाए गए उदाहरणों दर्शाते हैं कि प्रायः अभिलेख आयताकार फ्रेम में हैं जिन्हें कि, भवन के उन हिस्सों को जिनमें वे लगे हुए हैं बगैर किसी प्रकार के नुकसान पहुँचाए, आसानी के साथ निकाला परिवर्ति किया तथा पुनः लगाया जा सकता है। मेरे विवेक के अनुसार सफेद संगमरमर की पृष्ठभूमि के बीच मटमैले संगमरमर के घेरे में काली लिखावट भवन के सौन्दर्य के लिए अनुपयुक्त हैं। परिवर्तित अभिलेखों को जोड़कर यह सिद्ध करने का प्रयास किया होगा कि पवित्र कब्रगाह के रूप में वह इमारत, हिन्दू भवन होने के स्थान पर, उसका अपना निर्माण है। आने वाला समय निस्सन्देह सिद्ध कर देगा कि ताज एक हिन्दू भवन है।

कब्र पर दिखाई देने वाले 1638-39 दिनांकित नवीन शिलालेखों के आधार पर लेखकगण छः वर्षों के निर्माण की अवधि का अनुमान अनुमान लगाते हैं। मेरे विवेक के अनुसार छः वर्ष का समय अपर्याप्त है। ताज परिसर के उचित निर्माण अवधि के विषय में टैवेर्नियर (Tavernier) के द्वारा अनुमानित बाइस वर्ष के समय को सही माना जा सकता है। यद्यपि वह आगरा में 1640 में आया था और उसने ताज के कुछ मरम्मत कार्य को देखा था। स्थानीय लोगों ने सुन रखा हुआ होगा कि वास्तव में शताब्दियों पहले उस भवन का निर्माण बाइस वर्षों में हुआ था और उसे भी यह बात स्थानीय लोगों से मालूम हुई होगी।

औरंगजेब के द्वारा अपने पिता शाहजहां को 9 दिसम्बर 1652 को लिखे गए पत्र में ताज के मरम्मत के विषय को भी लेखकों ने स्वीकारा है। औरंगजेब ने लिखा था कि पिछली बारिश के दौरान इमारत के उत्तरी भवन और सहायक कक्षों में छेद हो गए हैं तथा चार धनुषाकार दरवाजे, चार छोटे गुम्बद और उत्तरी दिशा की चार ड्यौढ़ियाँ बरबाद हो गई हैं। लेखक यह प्रश्न नहीं उठातेः निर्माण के मात्र तेरह वर्षों बाद ही क्या ताज क्षीण हो सकता है? क्या यह विश्वास करना सुसंगत नहीं होगा कि 1652 तक ताज ने सैकड़ों वर्षों की उम्र पूरी कर ली थी इसीलिए उसमें सामान्य टूट-फूट के लक्षण दिखाई पड़ने लगे थे।

शाही इतिहासकार बादशाह को वास्तु सम्बन्धी परियोजनाओं में निजी रूप से भाग लेने वाला बताने में और उसके उत्कृष्ट चरित्र की महिमा का गान करने में किंचित मात्र भी कमी नहीं की है। लेकिन यूरोपीय यात्रियों का कहना है कि बादशाह औरतों के प्रति वासना को छोड़कर लंबे समय तक कुछ अन्य कार्य कर पाने के लिए असमर्थ था। न ही उसे कोमल हृदय, करुणामय या महान प्रेमी समझा जाना चाहिए। ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों ही "प्रेमी" क्रूर, स्वयं-केन्द्रित और अनैतिक थे।

जहाँ बेग्ले और देसाई ताजमहल के प्रेम के प्रति समर्पित भवन मानने में भ्रमित हैं वहीं वे भवन के मुगल मूल होने के प्रति भी दृढ़ नहीं हैं। वे प्रमुख समस्याओं को अनदेखा करते हुए पारम्परिक दृष्टिकोण का ही समर्थन करते हैं:


1. जरा ताज मुख्य भवन के दोनों ओर की एक समान दो इमारतों की विशेषता पर गौर करें। यदि उन्हें दो अलग अलग कार्यों - एक मस्जिद हेतु और दूसरा अतिथिगृह हेतु - बनाए गए थे तो उन कार्यों के अनुरूप उनकी डिजाइन भी भिन्न भिन्न होनी थी।

2. मुगल आक्रमण के समय विकसित तोपखानों का चलन होने के बावजूद भी परिसर की परिधि दीवारों में मध्यकाल के पूर्व वाले तोपखाने क्यों है?  [एक महल के लिए सुरक्षा व्यवस्था तो समझ में आने वाली बात है किन्तु एक कब्रगाह की सुरक्षा की क्या आवश्यकता है?]


3. उत्तर दिशा की ओर यमुना किनारे वाले चबूतरे के नीचे कोई बीस कमरे क्यों बनाए गए हैं? एक कब्रगाह में इन कमरों की क्या जरूरत है? हाँ एक महल में अवश्य ही इन कमरों का सदुपयोग हो सकता है। लेखकों ने तो इन कमरों के अस्तित्व का ही कहीं पर भी जिक्र नहीं किया है।

4. इन आपस में सटे हुए बीस कमरों के विपरीत गलियारे वाले दक्षिण दिशा के सील किए गए कमरों में क्या है? क्या बीस सटे कमरे विपरीत लंबे गलियारे के दक्षिण की ओर बंद हुआ कमरे में है? उनके दरवाजों को किसने चिनाई करके बंद कर दिया है? उनके भीतर की वस्तुओं तथा सजावट का अध्ययन करने के लिए विद्वानों को क्यों अनुमति नहीं है?

5. "मस्जिद" का रुख मक्का की ओर होने के बजाय पश्चिम दिशा की ओर क्यों है?

6. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) ने कार्बन-14 या thermo-luminiscnece के माध्यम से ताज के काल निर्धारण को क्यों अवरुद्ध कर रखा है? ताज किस शताब्दी में बना है जैसे किसी भी विवाद को आसानी के साथ हल किया जा सकता है। [ताज के एक दरवाजे से गुप्त रूप से ले जाए गए लकड़ी के एक टुकड़े का रेडियोकार्बन (radiocarbon) विधि से कालनिर्धारण करने पर उसके 13वीं सदी के होने की सम्भावना पाई गई है। किन्तु और अधिक डेटा की आवश्यकता है।]

यदि शाहजहां ने मुजताज़ के प्रति अपने प्रेम के लिए ताज को नहीं बनवाया था तो वह उसे प्राप्त क्यों करना चाहता था? जाहिर है कि मुमताज़ के लिए उसका प्यार एक आसानी के साथ किया गया छल था। वास्तव में वह पहले से बने भवन को स्वयं के लिए प्राप्त करना चाहता था। उस भवन के बदले में अन्य सम्पत्ति देने के शाहजहां के प्रस्ताव को राजा जय सिंह मना नहीं कर सका और इस प्रकार शाहजहां ने उसे हड़प लिया। सोने के मूल्यवान रेलिंग के साथ ही साथ उस भवन के अन्य मूल्यवान वस्तुओं को भी शाहजहां ने प्राप्त कर लिया। परिसर को एक मुस्लिम कब्रगाह बनाकर उसने बीमा कर लिया कि हिन्दू अब उस भवन को कभी भी वापस नहीं चाहेंगे। मुख्य भवन के पश्चिम दिशा के निवासगृह को शाहजहां ने साधारण अंदरूनी संशोधन करके और मेहराब बनाकर मस्जिद में परिवर्तित कर दिया। यह सिद्ध करने के लिए कि ताज आरम्भ से ही इस्लामिक इमारत है, उसने अनेक प्रवेशस्थलों तथा दरवाजों के चारों ओर इस्लामी शिलालेख जड़ दिया। निस्सन्देह, विद्वानों को आरम्भ से ही या तो चुप करा दिया गया है या धोखा दिया गया है।

फिर भी, हम बेग्ले और देसाई को इतने अधिक इतने अधिक मात्रा में उपयोगी डेटा एकत्रित करने तथा समकालीन लेखन तथा शिलालेखों के अनुवाद करने के लिए धन्यवाद देंगे। वे ताज के विषय में एक संदिग्ध किंवदन्ती को स्वीकार करने के बजाय निरपेक्ष तथ्य देने में अवश्य ही असफल हैं। उनकी व्याख्याएँ और विश्लेषण पूर्वाग्रह के साँचे में ढले हैं। किन्तु उनके कार्य का लाभ ताजमहल के प्रति उत्सुकता रखने वाले विद्वानों तथा जनसाधारण अवश्य ही उठा सकते हैं और यह जानने में सफल हो सकते हैं कि ताजमहल को किसने और कब बनवाया था, यदि वे पुस्तक को खुले दिमाग से पढ़ें।

Tuesday, January 11, 2011

तब हम कितने असभ्य थे। अब हम कितने सभ्य हैं!

तब
अब
सुबह मुर्गे की बाँग सुनकर उठते थे।Nokia , LG या Samsung जैसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए मोबाइल का अलार्म सुनकर उठते हैं।
माता-पिता के चरणस्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करते थे।किसी की आशीर्वाद का भला कुछ अर्थ है?
नित्यकर्म से निवृत होकर शुद्ध काली मिट्टी से हाथ धोते थे।नित्यकर्म से निवृत होकर बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए Dettol handwash से हाथ धोते हैं।
नीम या बबूल के दातून से दाँत साफ करते थे।बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए Pepsodent , colgate या close -up दाँत साफ करते हैं।
बेसन, हल्दी, चन्दन आदि से बने उबटन लगाकर स्नान करते थे।बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए Lux, Liril, Lifebuoy,Pears,
Dov साबुन लगाकर स्नान करते हैं।
मिश्री मिश्रित एकाध गिलास शुद्ध दूध पीते थे।red label, brooke bond, Taj mahal, Nestle जैसे बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा पैक की गई चाय या कॉफी पीते हैं साथ में बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए ब्रेड/बिस्किट भी खाते हैं।
देसी काँच से बने आईने में देखकर बाल सँवारते थै।बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए Saint Gobain के काँच से बने आईने में देखकर बाल सँवारते हैं।
नारी मक्खन, देसी घी आदि चेहरे पर लगाकर सौन्दर्य निखारती थीं।नारी बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए Ponds, Vaseline की कोल्ड क्रीम, बालोपे L'Oreal , Lux , Axe ki शोवर जेल, Ponds, Axe की पावडर आदि लगाकर सौन्दर्य निखारती हैं।
घर में बने पोहा, पराठे आदि का नाश्ता करते थे।विदेशी फॉस्ट फूड का नाश्ता करते हैं।
कपड़ों पर जूही, चमेली, गुलाब आदि फूलों के इत्र लगाते थे।कपड़ों पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए Rexona, Axe परफूम का स्प्रे मारा जाता है।
कोसा, रेशम, मलमल आदि के बने वस्त्र पहनते थे।बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए Arrow के शर्ट Blackberry की पेंट पहनते हैं।
अपने देश में बने साधारण जूते, चप्पल यहाँ तक कि खड़ाऊ भी पहनते थे।NIke, Woodland, fila, addidas, Red tape, Puma,
Reebok, Bata जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा बनाए गए किसी ब्रांड के बूट पहनते हैं।
घर में बने रोटी, चाँवल, दाल, सब्जी खाकर तथा लस्सी पीकर क्षुधा शान्त करते थे।Pizza hut या Dominoz से मँगवाए गए पिज्जा, बर्गर आदि खाकर तथा coke या pepsi पीकर क्षुधा शान्त करते हैं।
तब हम कितने असभ्य थे।अब हम कितने सभ्य हैं!

Monday, January 10, 2011

शाहजहां ने सन् 1628 में फारसी राजदूत का स्वागत उस भवन में कैसे किया जिसका अस्तित्व ही नहीं था?


उपरोक्त चित्र दिल्ली के लालकिले में लगे शिलापट्ट का है जिसके अनुसार आधुनिक पुरातत्ववेत्ता इस बात का ढिंढोरा पीटते हैं कि दिल्ली के लाल किले को शाहजहां (जिसने 1628 से 1658 ई. तक शासन किया था) ने सन् 1639 से 1648 के दौरान बनवाया था।

उपरोक्त चित्र बोडलियन पुस्तकालय, ऑक्सफोर्ड (Bodleian Library, Oxford) में सुरक्षित समकालीन पेंटिंग का है जिसके अनुसार शाहजहां ने सन् 1628 में लाल किले के दीवान-ए-आम में फ़ारसी राजदूत का स्वागत् किया था। यह चित्र इल्युस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इण्डिया के 14 मार्च 1971 के अंक (पृष्ठ 32) में भी प्रकाशित हुआ था।

शाहजहां ने सन् 1628 में फारसी राजदूत का स्वागत उस भवन में कैसे किया आधुनिक पुरातत्वविदों के अनुसार जिसका अस्तित्व ही नहीं था? आधुनिक पुरातत्वविदों के अनुसार तो लाल किले का निर्माण सन् 1639 से 1648 के दौरान हुआ है।

(चित्रों को बड़ा करके देखने के लिए उन पर क्लिक करें, चित्र http://www.stephen-knapp.com से साभार)