मेरे दो ब्लोग हैं पहला "धान के देश में" और दूसरा "भारतीय सिनेमा"। अब मान लीजिये कि मैं "भारतीय सिनेमा" के पोस्ट को "धान के देश में" में ले जाना चाहता हूँ।
इसके लिये मुझे पहले "भारतीय सिनेमा" के सेटिंग्स|मूलभूत (सेटिंग्स|बेसिक) में जाना होगा और ब्लॉग निर्यात करें को क्लिक करना होगा।
अब ब्लॉग डाउनलोड करें को क्लिक कर दें और .xml को अपने कम्प्यूटर में सेव्ह कर लें।
अब मेरा "भारतीय सिनेमा" ब्लोग .xml के रूप में मेरे कम्प्यूटर में आ चुका है जिसे कि मेरे "धान के देश में" ब्लोग में ले जाना है।इसके लिये मुझे अब अपने "धान के देश में" के सेटिंग्स|मूलभूत (सेटिंग्स|बेसिक) में जाना होगा और ब्लॉग आयात करें को क्लिक करना होगा।
अब नये खुलने वाले विन्डो में अपने कम्प्यूटर से ब्राउस करके .xml को लाना है और वर्ड व्हेरिफिकेशन करके ब्लॉग आयात करें को क्लिक कर देना है। ध्यान रखें कि "सभी प्रकाशित पोस्ट को स्वतः प्रकाशित करें" वाला बक्सा खाली रखना है।
बस अब क्या है? सारे पोस्ट आयात हो गये। इनमें से जिन पोस्टों को प्रकाशित करना है उन्हें चयन करके प्रकाशित कर दीजिये और उसके बाद शेष को डीलिट कर दीजिये। आप अपने पहले ब्लोग के संदेश सम्पादित करें में जाकर दूसरे ब्लोग में गये पोस्टों को डीलिट भी कर सकते हैं।
यदि कोई शंका हो तो मुझे gkawadhiya@gmail.com में ईमेल करके या 09753350202 नंबर पर कॉल करके पूछ सकते हैं।