Thursday, January 21, 2010

घर बैठे देख सकते हैं पृथ्वी के कुछ रहस्यमय एवं रोमांचक स्थानों को

हमारे ग्रह पृथ्वी पर कुछ ऐसे स्थान हैं जो अत्यधिक रहस्यमय होने के साथ ही साथ अत्यन्त रोचक भी हैं। आप ऐसे स्थानों अन्तरिक्ष से लिये गये चित्रों को गूगल अर्थ की सहायता से घर बैठे देख सकते हैं।

यहाँ पर ऐसे ही कुछ स्थानों के चित्र दिये जा रहे हैं साथ ही साथ अक्षांश एवं देशांश में उन स्थानों की स्थिति भी दी जा रही है ताकि आप उन स्थानों को गूगल अर्थ की सहायता से घर बैठे ही अपने कम्प्यूटर पर देख सकें। इसके लिये आपको इन स्थानों की स्थति को गूगल अर्थ की "फ्लाई टू" बॉक्स में डालकर मात्र अपने की बोर्ड के एंटर बटन को दबाना है और क्षणमात्र में पहुँच जायेंगे आप उन स्थानों में! (यदि वांछित स्थान न दिख पाये तो जरा सा दायें, बायें, ऊपर, नीचे भी देखने पर अवश्य ही दिख जायेगा।)

हम आपको बता दें कि गूगल अर्थ (Google Earth) हमारे ग्रह पृथ्वी की आभासी यात्रा करने के लिये बनाया गया एक आभासी एक्सप्लोरर (virtual Explorer) है जिसकी सहायता से आप माउस से सिर्फ एक क्लिक कर के संसार के किसी भी स्थान की यात्रा कर सकते हैं चाहे वह स्थान आपके स्थान से भौगोलिक दृष्टि से कितनी ही दूरी पर स्थित हो। याने कि गूगल अर्थ की सहायता से आप बात की बात में विश्व के किसी भी स्थान पर जा सकते हैं।

गूगल अर्थ को गूगल के आफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

(चित्रों को बड़ा करके देखने के लिये उनपर क्लिक करें)

Djoser, Saqqara का पिरामिड
29 52 13.58N, 31 13 01.02E

रेत पर बना स्पायरल
48 21'10.18"N 11 43'56.72"E

शेर का चित्र
51 50'54.34"N 0 33'16.49"W


पहाड़ पर रहस्यमय आकृति
40 27'24.72"N 93 23'33.75"E


पहाड़ पर त्रिकोण की आकृति
33 44'17.45"N 112 38'0.17"W

उँगली का निशान
50°50'38.73"N 0°10'18.91"W

नाज़ी का स्वास्तिक आकार भवन
32°40'34.19"N 117° 9'27.58"W

रहस्यमय गोले
39°39'38.05"N 115°58'33.73"W

14 comments:

विवेक रस्तोगी said...

वाह ये बढ़िया जानकारी रही।

पी.सी.गोदियाल "परचेत" said...

बहुत खूब, दिनभर कम्पूटर पर क्या-क्या और कहाँ कहाँ नहीं ढूंढते हो अवधिया सहाब !

डॉ. मनोज मिश्र said...

achhee jaankaaree.

Kajal Kumar's Cartoons काजल कुमार के कार्टून said...

मेहनत का काम है

निर्झर'नीर said...

aapka ye priyas sarahniy hai

रंजू भाटिया said...

वाह घर बेठे दुनिया दर्शन रोचक जानकारी दी है आपने यह तो शुक्रिया

Swati Dwivedi said...

Really interesting :)

dipayan said...

बहुत अच्छी और रोचक जानकारी. तस्वीरें भी खूब.

Khushdeep Sehgal said...

अद्भुत, आश्चर्यजनक...

जय हिंद...

संजय बेंगाणी said...

सुन्दर

Pt. D.K. Sharma "Vatsa" said...

बहुत ही बढिया जानकारी!!!

निशांत मिश्र - Nishant Mishra said...

और wikimapia.org क्या है?

राज भाटिय़ा said...

बहुत सुंदर
धन्यवाद

Unknown said...

निशांत जी,

पृथ्वी के स्थानों को ग्लोब के रूप में गूगल अर्थ के द्वारा देखा जा सकता है जबकि गूगल मैप उन्हें नक्शे के रूप में दिखाता है। गूगल मैप और विकीपेडिया से प्रेरित होकर Alexandre Koriakine और Evgeniy Saveliev ने मिलकर विकीमेपिया का निर्माण किया जिसका उद्देश्य है नक्शे के रूप में पृथ्वी के विभिन्न स्थानों के विषय में नई नई विशेष जानकारी देना। यदि आपके पास किसी भी स्थान के विषय में कुछ नई जानकारी उपलब्ध है तो आप उसे विकीपेडिया की तरह ही विकीमेपिया में भी डाल सकते हैं।