Monday, May 30, 2011

क्या आप भारत के विषय में इन बातों को जानते हैं?

  • कि भारत कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर उत्पादों के विश्व के बड़े निर्यातकों में से एक है तथा भारत  90 से भी अधिक देशों को सॉफ्टवेयर निर्यात करता है।
  • कि भारत में लगभग 300,000 मस्जिदें हैं। मस्जिदों की यह संख्या समस्त मुस्लिम देशों के मस्जिदों की संख्या से भी अधिक है।
  • कि भारत में यहूदी ईसा पूर्व 200 तथा ईसाई ईसा पश्चात् 52 से रहते चले आ रहे हैं।
  • कि योग का जन्म भारत में लगभग 5,000 वर्ष पूर्व हुआ था।
  • की भारत के तिरुपति तीर्थस्थान में प्रतिदिन औसतन 30,000 दर्शनार्थी आत हैं और मन्दिर की दान से प्राप्त आमदनी लगभग 6 मिलियन यू.एस. डालर प्रतिदिन है।
  • अंग्रेजो के सत्ता में आने से पूर्व भारत विश्व का सर्वाधिक धनाड्य देश था।
  • कि भारत के ऋषि बोधायन ने 6 शताब्दी में "पाई" का मान ज्ञात कर लिया था।
  • कि बौद्धक खेल शतरंज का आविष्कार भारत में हुआ था।
  • कि भारत की सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है।
  • कि भारत विश्व का सबसे बड़ा गणतन्त्र है।
  • कि विश्व के सबसे बड़े देशों में भारत का स्थान 6वाँ है।
  • कि भारत ने अपने 1,00,000 वर्षों के इतिहास में कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया।

5 टिप्पणियाँ:

जाट देवता (संदीप पवाँर) said...

नहीं जानता था, मैं तो, आपका धन्यवाद

भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

मस्जिदों की संख्या कुछ कम नहीं ?

ज़ाकिर अली ‘रजनीश’ (Zakir Ali 'Rajnish') said...

'भारत के तिरुपति तीर्थस्थान में प्रतिदिन औसतन 30,000 दर्शनार्थी आत हैं और मन्दिर की दान से प्राप्त आमदनी लगभग 6 मिलियन यू.एस. डालर प्रतिदिन है।'

भारत में सभी धर्मों के ऐसे तमाम तीर्थ हैं, जहां बेशुमार पैसा जमा होता रहता है। अगर यही पैसा देश के विकास में लग जाए, तो देश का कायाकल्‍प हो सकता है।
पर अफसोस कि इस बारे में कोई नहीं सोचता।

---------
गुडिया रानी हुई सयानी...
सीधे सच्‍चे लोग सदा दिल में उतर जाते हैं।

राज भाटिय़ा said...

बहुत सुंदर जानकारियां जी,
अंग्रेजो के सत्ता में आने से पूर्व भारत विश्व का सर्वाधिक धनाड्य देश था।
था नही आज भी हे... लेकिन आज भारष्टाचार ओर चोर उच्च्के नेताओ के कारण, ओर घुस खोरी के कारण लोगो को उन का पुरा हक नही मिल पा रहा इस लिये देश मे भुखमरी हे, वर्ना आज भी हम दुनिया मे सब से अमीर हे.

प्रवीण पाण्डेय said...

बड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ।

 
Design by Free WordPress Themes | Bloggerized by Lasantha - Premium Blogger Themes | fantastic sams coupons