Thursday, December 25, 2014

क्रिसमस (Christmas)


  • क्रिसमस (Christmas) ईसु मसीह के जन्म की याद में मनाया जाने वाला त्यौहार है।
  • बाइबिल में ईसु मसीह के जन्म के विशिष्ट दिन के बारे में कोई भी उल्लेख नहीं है।
  • क्रिसमस (Christmas) का त्यौहार प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को मनाया जाता है।
  • चौथी शताब्दी मे मध्य तक लोगों को यह पता नहीं था कि ईसु मसीह के जन्म किस दिन हुआ था। बाद में वेस्टर्न क्रिश्चियन चर्च ने  25 दिसम्बर को  ईसु मसीहा का जन्म दिन के रूप में मनाने का निश्चय किया और अधिकांश लोगों ने इस दिन को क्रिसमस (Christmas) दिवस के रूप में स्वीकार कर लिया।
  • क्रिसमस (Christmas) दिवस के दिन क्रिसमस ट्री सजावट का आरम्भ सोलहवीं शताब्दी में हुआ।
  • क्रिसमस लाइट (Christmas lights) का आविष्कार सन 1882 में Edward Johnson ने किया।