Saturday, July 15, 2017

आयो सखि सावन.....

दामिनी दमक, सुरचाप की चमक, स्याम
घटा की घमक अति घोर घनघोर तै।
कोकिला, कलापी कल कूजत हैं जित-तित
सीतल है हीतल, समीर झकझोर तै॥
सेनापति आवन कह्यों हैं मनभावन, सु
लाग्यो तरसावन विरह-जुर जोर तै।
आयो सखि सावन, मदन सरसावन
लग्यो है बरसावन सलिल चहुँ ओर तै॥

- सेनापति

Thursday, July 13, 2017

प्रसिद्ध रोमांचक रचनाएँ

एक रोमांचक रचना (Adventure Book) मानव मन को हिलोर कर रख देती है। यही कारण है कि प्रायः लोग रोमांचक रचनाओं (Adventure Books) के दीवाने रहते हैं। प्रस्तुत है विश्व प्रसिद्ध रोमांचक रचनाओं (Famous Adventure Books) से संबंधित जानकारी।

लुई स्टीवेंसन (Louis Stevenson) रचित ट्रेजर आइलैंड (Treasure Island)

रोमांचक उपन्यासों में यह सबसे अधिक जाना जाने वाला उपन्यास है। यह लुई स्टीवेंसन की सर्वश्रेष्ठ कृति है। समुद्री डाकुओं और गड़े सोने की खोज पर लिखी गई यह कथा प्रति पल पाठक के मन में रोमांच पैदा करता है।
   

जोहान डेविड विस (Johann David Wyss) रचित स्विस फैमिली राबिंसन (Swiss Family Robinson)

यह विनाशकारी जहाज़ की तबाही के परिणामस्वरूप एक रेगिस्तानी द्वीप में फँसे परिवार की कहानी है जिसे अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए केवल प्राकृतिक रूप से उपलब्ध संसाधनों पर गुजारा करना पड़ता है। अत्यंत रोचक पुस्तक है।
   

टीपः उपरोक्त लिंक अंग्रेजी पुस्तक की है।

रुडयार्ड किपलिंग (Rudyard Kipling) रचित कैप्टन करेजियस (Captains Courageous) 

यह एक धनाड्य उद्योगपति के बेटे हार्वे चीने के कारनामों की कहानी है जिसे यात्रा के दौरान पानी में फेंक दिया गया था और मछुआरों द्वारा बचा लिया गया था। अंततः उस बच्चे का संघर्ष उस एक सच्चा नाविक बना देता है।
   

एच. राइडर हैगर्ड (H. Rider Haggard) रचित शी (She)

कॉलेज के एक प्रोफेसर और उनके युवा शिष्य एक प्राचीन पेटी में मिले दस्तावेज के निर्देशों का पालन करते हुए अफ्रीका के जंगलों में पहुँच जाते हैं, जहाँ उनकी भेंट उस क्षेत्र में शासन करने वाली एक अमर महिला शासिका से होती है। हर पल रोमांच पैदा करने वाली कहानी है।
   

टीपः उपरोक्त लिंक अंग्रेजी पुस्तक की है।

एच. राइडर हैगर्ड (H. Rider Haggard) रचित अयेशाः द रिटर्न आफ शी (Ayesha: The Return of She)

यह उपरोक्त कहानी का ही दूसरा भाग हैं जिसकी पृष्ठभूमि हिमालय का एक गुप्त दुर्गम स्थल है। यह कहानी भी अत्यंत रोचक है।
   

टीपः उपरोक्त लिंक अंग्रेजी पुस्तक की है।

एच. राइडर हैगर्ड (H. Rider Haggard) रचित किंग सालोमंस माइंस (King Solomon’s Mines)

एलन क्वाटारेमेन को एक खोज और बचाव दल के साथ अफ़्रीका के अज्ञात क्षेत्र में जाता है और प्राचीन सभ्यता की खोज करता है। अफवाहों में प्रचलित राजा सुलैमान की खानों के स्थान की खोज के विषय में यह एक अत्यंत रोमांचक कथा है।
   

टीपः उपरोक्त लिंक अंग्रेजी पुस्तक की है।

आर्थर कॉनन डायल (Arthur Conan Doyle) रचित द लोस्ट वर्ल्ड (The Lost World)

आर्थर कॉनन डायल की यह कालातीत रचना है। इस क्लासिक ने अनगिनत युवावों की कल्पना को प्रेरित किया है। कथा का नायक, प्रोफेसर चैलेंजर, दक्षिण अमेरिका में एक अनदेखे पठार के दौरे पर जाता है जो डायनासोर और अन्य रहस्यमय प्राणियों से भरी हुई है।
   

टीपः उपरोक्त लिंक अंग्रेजी पुस्तक की है।

माइकल क्रिचटन (Michael Crichton) रचित जुरासिक पार्क (Jurassic Park)

जॉन हैमोंड का "जैविक संरक्षण" जुरासिक पार्क के रूप में जाना जाता है, जहां डायनासोर, एक बार फिर धरती पर घूमते हैं। अत्यंत रोमांचक कहानी जिस पर फिल्म भी बन चुकी है।
 

Monday, July 10, 2017

भारत में कृषि से संबंधित सामान्य ज्ञान


रबी की फसलों की बुआई अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर में की जाती है।

गेहूँ, जौ, चना मटर, सरसों व आलू आदि रबी की फसलों के अंतर्गत आती हैं।

खरीफ की फसलों की बुआई जून-जुलाई में की जाती है।

धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, तिल, मूँगफली, अरहर आदि खरीफ की फसलों के अंतर्गत आती हैं।

जायद की फसलों को मार्च से जुलाई के मध्य बोया जाता है।

तरबूज, खरबूज, ककड़ी तथा पशुचारा जायद की फसलों के अंतर्गत आती हैं।

कपास, गन्ना, तिलहन, चाय, जूट तथा तंबाकू व्यापारिक या नकदी फसलें हैं।

भारत में सर्वाधिक मात्रा में चावल का उत्पादन होता है।

भारत में नाइट्रोजन उर्वरकों का सबसे अधिक उपयोग होता है।

विश्व में भारत मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक देश है।

रबड़ के उत्पादन में भारत का विश्व में चौथा स्थान है।

रबड़ की प्रति हेक्टेयर उत्पादक में भारत का विश्व में पहला स्थान है।

हरित क्रांति से गेहूँ के उत्पादन में सबसे अधिक वृद्धि हुई।

अंगूर की प्रति हेक्टेयर उपज में भारत का विश्व में पहला स्थान है।

ट्रैक्टर्स के उपयोग की दृष्टि से भारत का विश्व में चौथा स्थान है।

भारत काली चाय का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक और उपभोक्ता देश है।

भारत का विश्व दुग्ध उत्पादन में पहला स्थान है।

अंडों के उत्पादन में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।

भारत विश्व का सबसे बड़ा चमड़ा उत्पादक देश है।

‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम सन् 1970 में शुरू किया गया था।

‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम का संबंध दूध के उत्पादन में बढ़ोतरी से है।

‘ऑपरेशन फ्लड’ कार्यक्रम के सूत्रधार डॉ. वर्गीज कूरियन थे।

विश्व में समुद्री मत्स्य उत्पादन में भारत का छठा स्थान है।

विश्व में अंतर्देशीय मत्स्य उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है।

मोती देने वाली मछलियाँ मन्नार की खाड़ी में पकड़ी जाती हैं।

गुजरात में सबसे अधिक समुद्री मछलियाँ पकड़ी जाती हैं।

ताजे पानी की सर्वाधिक मछलियाँ पश्चिम बंगाल में पकड़ी जाती है।

मछली उत्पादन में पश्चिम बंगाल पहले स्थान पर है।