अब डॉ. जमालगोटा का करम ही खोटा है तो भला कोई क्या कर सकता है? ये जहाँ भी जाते हैं गाली ही खाते हैं। पर बड़ी मोटी चमड़ी है इनकी, इसीलिये गाली खाकर भी मुस्कुराते हैं। पहले ये हकीमी करते थे किन्तु "नीम हकीम खतरा-ए-जान" समझकर कोई इनसे इलाज ही नहीं करवाता था। परेशान होकर इन्होंने डॉ. नाईक को अपना उस्ताद बना लिया और उस्ताद ने इनके नाम के साथ "डॉ." का तमगा लगा दिया।
एक बार इन्होंने एक मरीज को, अपने नाम के अनुरूप, जमालगोटा खिला दिया। मरीज की हालत बिगड़ गई तो गिरी जी ने गुस्से में आकर इन्हें जमीन पर गिरा दिया और अवध्य बाबू ने इनका कपड़ा फाड़ डाला। इस घटना के बाद ये पागल हो गये और इनके दिमाग का ऑपरेशन करवाया गया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने इन्हे ठीक करने के लिये इनके दिमाग में बहुत सारे गन्दगी के कीड़े भर दिये। तभी से इनके दिमाग से सिर्फ गंदे विचार ही निकलते हैं।
दिमाग का ऑपरेशन हो जाने के बाद ये पूरे पागल की जगह अब नीम पागल हो गये हैं पर स्वयं को बहुत बड़ा तालीमयाफ्ता और ब्रह्मज्ञानी समझते हैं। लोगों को जबरन ज्ञान बाँटते फिरते हैं। बिन पेंदी के लोटे के जैसे कभी वेद की तरफ लुढ़कते हैं तो कभी कुरआन की तरफ, कभी गायत्री का गान करते हैं तो कभी काबा की तरीफ करने लग जाते हैं। बिन पेंदी का यह लोटा सदा गंदे नाले की गंदगी से आधा भरा रहता है और आप तो जानते ही हैं कि "अधजल गगरी छलकत जाय"। इस लोटे से गंदगी हमेशा छलकती ही रहती है।
पर गिरी जी और अवध्य बाबू जब भी इन्हें दिखाई पड़ जाते हैं, इनका सारा ज्ञान घुसड़ जाता है और नीम पागल की जगह फिर से पूरे पागल बन कर अनाप शनाप बकने लगते हैं। गिरी और अवध्य बाबू इनके लिये लाइलाज बीमारी बन गये हैं जिसका इलाज हकीम लुकमान के पास भी नहीं हैं। अब क्या करें ये बेचारे जमालगोटा साहब? सिर्फ अपने करम को कोसते रहते हैं। चलनी में दूध दुहने वाला करम को कोसने के सिवाय और कर ही क्या सकता है?
अन्त में हम इतना ही लिखना चाहेंगे मित्रों कि न तो हमारे संस्कार इस प्रकार के लेखन की हमें इजाजत देते हैं और न ही ऐसा लेखन हमें शोभा देता है। हम यह भी जानते हैं कि गंदगी में ढेला मारने से छींटे अपने आप पर ही आते हैं। किन्तु हम इतने कायर भी नहीं हैं कि चुपचाप आतताई को सहन कर लें। अन्याय करना जितना बड़ा अपराध है, अन्याय सहना उससे भी बड़ा अपराध है। इसीलिये कभी-कभी "जिन मोहे मारा ते मैं मारे" वाले अंदाज में भी आना पड़ता है, ईंट का जवाब पत्थर से देना ही पड़ता है।
Wednesday, March 31, 2010
Tuesday, March 30, 2010
कहाँ गई आत्मा?
इधर कई सालों से मैंने आत्मा को नहीं देखा है; क्या आपने देखा है उसे?
नेता हैं पर जनता का ही रक्त चूस रहे हैं और राष्ट्र तक को बेच खा रहे हैं। कहाँ गई उनकी आत्मा?
व्यापारी है किन्तु व्यापार के नाम से ग्राहकों को लूट रहे हैं; उचित मुनाफा लेकर जीवनयापन करने के बदले ग्राहकों को लूट-लूट कर तिजोरी भरना ही उनका उद्देश्य बन गया है? कहाँ गई उनकी आत्मा?
चिकित्सक हैं किन्तु सिर्फ उन्हीं की चिकित्सा करते हैं जो बदले में मोटी रकम दे सके; गरीब चिकित्सा के बिना मर रहे हैं। कहाँ गई उनकी आत्मा?
शिक्षा संस्थान हैं किन्तु विद्या का दान नहीं व्यापार कर रहे हैं। कहाँ गई उनकी आत्मा?
संगीत है किन्तु मेलॉडी नहीं है; शोर-शराबा संगीत ही का पर्याय बन गया है। कहाँ गई संगीत की आत्मा?
कविताएँ हैं किन्तु काव्यात्मक विकलता नहीं है; क्रौञ्च वध से उत्पन्न करुणा नहीं है। कहाँ गई कविता की आत्मा?
कहाँ गई आत्मा?
क्या आत्मा मर चुकी है?
Monday, March 29, 2010
जो तोको काँटा बुवै ताहि बोउ तू भाला
प्रतिशोध ...
अर्थात् बदला ...
संसार में भला ऐसा कौन है जिसके भीतर कभी बदले की भावना न उपजी हो? मनुष्य तो क्या पशु-पक्षी तक के भीतर बदले की भावना उपजती है। यही कारण है कि कुत्ता तक कुत्ते पर और कभी कभी इन्सान पर भी गुर्राने लगता है।
बड़े-बड़े ऋषि-मुनि तक प्रतिशोध की भावना से मुक्त नहीं रह पाये हैं। विश्वमोहिनी की आसक्ति में डूबे हुए देवर्षि नारद तक ने भी भगवान विष्णु से बदला लेने के लिये उन्हें शाप दे डाला। फिर भला हम जैसे तुच्छ जन की औकात ही क्या है जो इस भावना से मुक्त रह पायें।
जिस प्रकार से किसी का किसी के प्रति प्रेम दूसरे के भीतर प्रेम उपजाता है उसी प्रकार से किसी का किसी दूसरे के प्रति बदले की भावना दूसरे के भीतर भी बदले की भावना ही उपजाती है। रावण ने बदले की भावना से सीता का हरण किया तो राम के भीतर भी उससे बदला लेने की भावना ही उत्पन्न हुई और उन्होंने रावण का वध कर डाला।
बदले की भावना के मूल में बैर होता है और बैर के मूल में क्रोध। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने कहा है "बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है"। यह बैर ही प्राणी को बदला लेने के लिये उकसाता है। बदले की भावना का आरम्भ सामने वाले को उकसाने से होता है और अन्त उसे कुण्ठाग्रस्त करने से। मनोविज्ञान में इस भावना की व्याख्या अंग्रेजी के चार शब्दों के द्वारा की जाती है - Provocation (अर्थात उकसाना), Irritation (अर्थात जलाना), Aggravation (अर्थात गम्भीर करना) और Frustration (अर्थात कुण्ठाग्रस्त करना)। अंग्रेजी के इन चारों शब्दों का आपस में बहुत ही गहरा सम्बन्ध होता है।
यह केवल बदले की भावना ही रही होगी जिसने कवि को लिखने के लिये प्रेरित कर दिया होगा किः
जो तोको काँटा बुवै ताहि बोउ तू फूल।
तोको फूल को फूल है वाको है तिरसूल॥
किन्तु आजकल लोगों ने इस दोहे का बदल डाला है और इसे इस प्रकार से कहते हैं:
जो तोको काँटा बुवै ताहि बोउ तू भाला।
बन जा बदले के लिये आफत का परकाला॥
उपरोक्त पहले दोहे में बदला लेने के लिये विवेक के प्रयोग पर जोर दिया गया है जबकि दूसरे दोहे में विवेक को ताक में रख देने की सलाह दी गई है। समय समय पर दोनों ही प्रकार से काम लेना पड़ता है। विवेक कहता है कि बदला लेने के लिये धैर्य आवश्यक है। धैर्य के साथ चुप बैठकर देखने से बहुत ही जल्दी पता चल जाता है कि बड़े-बड़े महापण्डित, जो कि वैदिक शिक्षा देते फिरते हैं, का महाज्ञान "धान पान" में बदल जाता है और वे सिर्फ "मे में" करके मिमियाने लगते हैं। किन्तु यह भी सही है कि कुत्ते की पूँछ को बारह साल तक भी पोंगली में रखो पर पोंगली से निकालने के बाद वह रहता है टेढ़ा का टेढ़ा ही। ऐसे कुत्ते की पूँछ जैसे लोगों के लिये उपरोक्त दूसरा दोहा ही उपयुक्त है क्योंकि उन्हें अच्छी शिक्षा देना भैंस के सामने बीन बजाना ही साबित होता है। लात के भूत क्या कभी बात से मानते हैं?
अर्थात् बदला ...
संसार में भला ऐसा कौन है जिसके भीतर कभी बदले की भावना न उपजी हो? मनुष्य तो क्या पशु-पक्षी तक के भीतर बदले की भावना उपजती है। यही कारण है कि कुत्ता तक कुत्ते पर और कभी कभी इन्सान पर भी गुर्राने लगता है।
बड़े-बड़े ऋषि-मुनि तक प्रतिशोध की भावना से मुक्त नहीं रह पाये हैं। विश्वमोहिनी की आसक्ति में डूबे हुए देवर्षि नारद तक ने भी भगवान विष्णु से बदला लेने के लिये उन्हें शाप दे डाला। फिर भला हम जैसे तुच्छ जन की औकात ही क्या है जो इस भावना से मुक्त रह पायें।जिस प्रकार से किसी का किसी के प्रति प्रेम दूसरे के भीतर प्रेम उपजाता है उसी प्रकार से किसी का किसी दूसरे के प्रति बदले की भावना दूसरे के भीतर भी बदले की भावना ही उपजाती है। रावण ने बदले की भावना से सीता का हरण किया तो राम के भीतर भी उससे बदला लेने की भावना ही उत्पन्न हुई और उन्होंने रावण का वध कर डाला।
बदले की भावना के मूल में बैर होता है और बैर के मूल में क्रोध। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने कहा है "बैर क्रोध का अचार या मुरब्बा है"। यह बैर ही प्राणी को बदला लेने के लिये उकसाता है। बदले की भावना का आरम्भ सामने वाले को उकसाने से होता है और अन्त उसे कुण्ठाग्रस्त करने से। मनोविज्ञान में इस भावना की व्याख्या अंग्रेजी के चार शब्दों के द्वारा की जाती है - Provocation (अर्थात उकसाना), Irritation (अर्थात जलाना), Aggravation (अर्थात गम्भीर करना) और Frustration (अर्थात कुण्ठाग्रस्त करना)। अंग्रेजी के इन चारों शब्दों का आपस में बहुत ही गहरा सम्बन्ध होता है।
यह केवल बदले की भावना ही रही होगी जिसने कवि को लिखने के लिये प्रेरित कर दिया होगा किः
जो तोको काँटा बुवै ताहि बोउ तू फूल।
तोको फूल को फूल है वाको है तिरसूल॥
किन्तु आजकल लोगों ने इस दोहे का बदल डाला है और इसे इस प्रकार से कहते हैं:
जो तोको काँटा बुवै ताहि बोउ तू भाला।
बन जा बदले के लिये आफत का परकाला॥
उपरोक्त पहले दोहे में बदला लेने के लिये विवेक के प्रयोग पर जोर दिया गया है जबकि दूसरे दोहे में विवेक को ताक में रख देने की सलाह दी गई है। समय समय पर दोनों ही प्रकार से काम लेना पड़ता है। विवेक कहता है कि बदला लेने के लिये धैर्य आवश्यक है। धैर्य के साथ चुप बैठकर देखने से बहुत ही जल्दी पता चल जाता है कि बड़े-बड़े महापण्डित, जो कि वैदिक शिक्षा देते फिरते हैं, का महाज्ञान "धान पान" में बदल जाता है और वे सिर्फ "मे में" करके मिमियाने लगते हैं। किन्तु यह भी सही है कि कुत्ते की पूँछ को बारह साल तक भी पोंगली में रखो पर पोंगली से निकालने के बाद वह रहता है टेढ़ा का टेढ़ा ही। ऐसे कुत्ते की पूँछ जैसे लोगों के लिये उपरोक्त दूसरा दोहा ही उपयुक्त है क्योंकि उन्हें अच्छी शिक्षा देना भैंस के सामने बीन बजाना ही साबित होता है। लात के भूत क्या कभी बात से मानते हैं?
Saturday, March 27, 2010
कुत्ते का भी अपना एक दिन आता है
अंग्रेजी कहावत है कि Every dog has its day याने कि "कुत्ते का भी अपना एक दिन आता है"। इसी को हिन्दी मुहावरे के रूप में कहते हैं - "घूरे के भी दिन बदलते हैं"। कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो इसी बात को ध्यान में रख सोचने लगते हैं कि क्या हुआ जो कल तक हमें किसी ने नहीं पूछा, पर आज अब अपना दिन आ गया है और फिर बड़ी बड़ी बातें करके लोगों पर अपनी विद्वता का रोब झाड़ना शुरु कर देते हैं।
किन्तु इनका ज्ञान बाँटना Empty vessels make most noise/sound याने कि "खाली बर्तन अधिक आवाज करते हैं", जिसे "अधजल गगरी छलकत जाय" भी कहा जाता है, जैसा ही होता है क्योंकि इनके पास अपनी बुद्धि न होकर सिर्फ सिखाई गई बुद्धि ही होती है। छत्तीसगढ़ी में मुहावरा है "सिखोवन बुद्धि उपजारन माया" अर्थात् सिखाई गई बुद्धि और उपजाई गई माया काम नहीं करती। किन्तु ये अपने आदत से मजबूर होते हैं और लोगों को मूर्ख बनाने के अपने प्रयास में लगे ही रहते हैं।
लोग भी जानते हैं कि Fool me once, shame on you. Fool me twice, shame on me याने कि "यदि तुमने मुझे एक बार मूर्ख बनाया तो यह तुम्हारे लिये लज्जाजनक है किन्तु तुमने मुझे दो बार मूर्ख बनाया तो वह मेरे लिये लज्जाजनक है" और वे तैश में आकर उन्हें लात मारने पर उतारू हो जाते हैं। वैसे Even a dog can distinguish between being stumbled over and being kicked याने कि "ठोकर लगने और लात खाने में क्या अन्तर है यह एक कुत्ता भी जानता है" पर ये लोग इस अन्तर को समझ कर भी नहीं समझते और पूरी तल्लीनता के साथ लगे ही रहते हैं अपने काम में। धन्य हैं ऐसे लोग!

Friday, March 26, 2010
सपनों के बारे में कुछ विस्मयकारी तथ्य ... अंधे भी सपने देखते हैं
अंधे भी सपने देखते हैं
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि अंधे लोग भी सपने देखते हैं। वे लोग, जो जन्म से अंधे नहीं होते, अपने सपनों में चित्र, प्रतिबिंब, छाया आदि देख सकते हैं किन्तु जन्मांध लोग आंख को छोड़ कर अन्य इंद्रियों के क्रियाकलाप से सम्बन्धित विषयों जैसे कि ध्वनि, गंध, स्पर्श आदि से सम्बद्ध सपने देखते हैं। वास्तव में आदमी सपनों में अपने चेतन तथा अचेतन में उभरी कल्पनाओं को साकार होते देखता है।
लोग 90% सपनों को भूल जाते हैं
जागने के 5 मिनट के भीतर ही आदमी अपने द्वारा देखे गये आधे सपनों को भूल जाता है और 10 मिनट के भीतर 90% सपनों को।
प्रत्येक व्यक्ति सपने देखता है
अन्वेषणों से यह सिद्ध हो चुका है कि प्रत्येक व्यक्ति सपने देखता है (कुछ चरम मनोवैज्ञानिक रोगों के प्रकरण वाले व्यक्ति इसके अपवाद हो सकते हैं)। पुरषों और महिलाओं के द्वारा देखे गये सपने अलग अलग प्रकार के होते हैं और उन पर उनकी भौतिक प्रतिक्रियाएँ भी अलग अलग होती हैं। जहाँ पुरूषों का झुकाव अधिकतर अन्य परुषों से सम्बन्धित सपने देखने में होता है वहीं महिलाओं का झुकाव अधिकतर अन्य महिलाएँ तथा अन्य परुषों दोनों से सम्बन्धित सपने देखने में होता है।
सपने मनोविकृति से बचाव करते हैं
मनोवैज्ञनिक परीक्षणों के दौरान कुछ विद्यार्थियों को सपने देखते समय जगा दिया गया और कुछ देर के बाद उन्हें अपनी नींद पूरी करने के लिये फिर से सोने दिया गया। इस परीक्षण के परिणाम से पता चला कि सपने के पूरे न हो पाने की वजह से वे विद्यार्थी ध्यान केन्द्रित करने में असमर्थता, चिड़चिड़ापन जैसी मनोविकृतियों के अस्थाई रूप से शिकार हो गये। इससे सिद्ध होता है कि सपने मानसिक विकृतियों से बचाव करते हैं।
सपने में हम उन्हें ही देखते हैं जिन्हें हम जानते हैं
हमें ऐसा लगता है कि सपनों में हम बहुत से अपरिचित चेहरों को देखते हैं किन्तु आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि उन सारे चेहरों को हमने अपने जीवन में कभी न कभी देखा होता है किन्तु भूल चुके होते हैं। हो सकता है कि जिस व्यक्ति को बचपन में कभी आपने रिक्शा चलाते हुये देखा हो वही व्यक्ति कल आपके सपने में ड़रावना रूप ले कर हत्यारे के रूप में आया हो। जीवन में हम हजारों-लाखों लोगों को देखते हैं और भूल जाते हैं इसलिये हमारे सपनों में आने वाले चरित्रों में कभी कमी नहीं आती।
सभी लोग रंगीन सपने नहीं देख सकते
अन्वेषणों से सिद्ध हो चुका है कि 12% लोग सिर्फ श्वेत-श्याम रंगों में ही सपने देखते हैं, वे कभी रंगीन सपने देख ही नहीं सकते। प्रायः लोगों का झुकाव स्कूल जाने, स्वयं का पीछा किये जाने, किसी स्थान में टहलने, कार्यालय में देर से जाने, किसी जीवित व्यक्ति की मृत्यु, दांत टूटने, परीक्षा में फेल हो जाने, आसमान में उड़ने जैसे सामान्य प्रसंगों के सपने देखने में होता है। इस बात की जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है कि रंगीन सपनों का प्रभाव अधिक होता है या श्वेत-श्याम सपनों का।
सपने किसी विषय के होते हैं और हम उन्हें किसी और विषय का समझते हैं
प्रायः सपनों को हम जिस विषय का समझते हैं वे उस विषय के नहीं होते। वास्तव में सपने सांकेतिक भाषा बोलते हैं। हमारा अचेतन मन उस सांकेतिक भाषा वाले सपने की तुलना किसी न किसी वस्तु से करने लगता है। यह तुलना ठीक उस प्रकार की होती है जैसे कोई कवि अपनी कविता में लिखे कि चीटियाँ अनवरत क्रियाशील रहती हैं अतः वे एक मशीन हैं।
सिगरेट तम्बाखू की लत छोड़ने वालों को अधिक भड़कीले सपने दिखाई देने लगते हैं
एक विस्मयकारी तथ्य यह भी है कि यदि व्यक्ति अपने लंबे समय से लगे सिगरेट तम्बाखू के लत को छोड़ दे तो उसे सामान्य से अधिक भड़कीले सपने दिखाई देने लगते हैं। असामान्य मनोविज्ञान से सम्बन्धित एक पत्रिका के अनुसार लत छोड़े हुये 33% लोग लत छोड़ने के 1 से 4 सप्ताह तक अपने लत को पूरा करने तथा किसी के द्वारा पकड़े जाने एवं स्वयं में अपराधबोध होने का सपना देखते हैं।
ये तो हुये सपनों के विषय में विस्मयकारी मनोवैज्ञानिक तथ्य किन्तु कुछ प्रचलित धारणाएँ भी हैं जो कि मनोवैज्ञानिक रूप से सिद्ध नहीं है जैसे कि सपनों में मिले संकेतों का अर्थ होना, भोर के सपनों का सत्य होना आदि।

Subscribe to:
Posts (Atom)