Sunday, January 23, 2011

2011 - एक अनूठा वर्ष

इतना तो आपने पत्र-पत्रिकाओं आदि मे पढ़ ही लिया होगा कि वर्ष 2011 में 1 अंक से सम्बन्धित अनेक दिनांक होंगे जैसे कि 1.1.11, 11.1.11, 11.1.11, 11.11.11 आदि। पर इसके अलावा भी 2011 की और भी कई विशिष्टताएँ हैं।

2011 एक रूढ़ अर्थात् अभाज्य संख्या है। रूढ़ या अभाज्य संख्या उस संख्या को कहा जाता है जिसमें स्वयं उस संख्या और 1 के सिवाय किसी अन्य संख्या का पूरा-पूरा भाग जा ही नहीं सकता जबकि इसके विपरीत यदि किसी संख्या में अन्य दूसरी संख्या का पूरा-पूरा भाग चला जाए तो उसे यौगिक संख्या कहते हैं। याने कि 2011 में स्वयं 2011 और 1 के सिवाय किसी अन्य का पूरा-पूरा भाग जा ही नहीं सकता।

2011 ग्यारह क्रमानुगत आने वाले रूढ़ संख्याओं का योग हैः

2011=157+163+167+173+179+181+191+193+197+199+211

साथ ही 2011 अन्य तीन क्रमानुगत आने वाले रूढ़ संख्याओं का योग भी हैः

2011=661+673+677

एक खुशखबरी यह भी है कि वर्ष 2011 विवाह के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए शादी विवाह के कुल 222 मुहूत लेकर आया है, वर्ष 2011 के प्रायः हर तीसरे दिन शादी का शुभ मुहूर्त है। (अधिक विवरण के लिए यह लिंक देखें।)

वर्ष 2011 बीते दिनों को वापस लाने वाला वर्ष भी है, इसके एक एक-एक दिन वर्ष 2005 कें एक-एक दिन से बिल्कुल मिलते हैं। यदि विश्वास न हो रहा हो तो वर्ष 2005 और वर्ष 2011 के कैलेण्डरों का मिलान करके देख लें। यहाँ पर यह बताना भी उपयुक्त होगा कि इस शताब्दी के वर्ष 2013 और 2019, 2015 और 2020 तथा 2016 तथा 2022 में भी इसी प्रकार की समानता दिखाई देगी।

इस शताब्दी में दो और ऐसे रूढ़ संख्या वाले वर्ष आएँगे जो कि अन्य क्रमानुगत रूढ़ संख्याओं के योग वाले होंगे, पहला सन्.2027 और दूसरा सन् 2081।

2027 = 29+31+37+41+43+47+53+59+61+67+71+73+ 79+83+89+97+101+103+107+109+113+127+131+137+139

2027 की एक और विशेषता यह होगी कि इसके अंकों का योग याने कि (2+0+2+7=) 11 भी एक रूढ़ संख्या होगी।

2081 =401+409+419+421+431

तो फिलहाल वर्ष 2011 के मजे लें। हमारी शुभकामनाएँ हैं कि यह वर्ष आपके लिए मंगलमय हो!

4 comments:

प्रवीण पाण्डेय said...

काश हमारी रूढ़ता इस वर्ष में विलय हो जाये।

भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

बहुत मेहनत की होगी इस पर..

Rahul Singh said...

अनूठी है यह देख पाने की दृष्टि, वरना हम तो इसे यूं ही सा वर्ष माने बैठे थे.

राज भाटिय़ा said...

बहुत सुंदर जानकारी जी, हमारी शुभकामनाएँ भी