Thursday, January 19, 2012

भाषा से सम्बन्धित कुछ रोचक जानकारी!

  • वर्तमान में विश्व भर में प्रचलित लगभग 41,806 अलग-अलग भाषाएँ हैं।
  • हवायन (Hawaiian) वर्णामाला में केवल 12 अक्षर होते हैं।
  • उर्दू और अंग्रेजी दोनों के ही वर्णमालाओं में 26 अक्षर होते हैं।
  • अंग्रेजी का शब्द 'News' चार दिशाओं North, East, West, और South के प्रथम अक्षरों को मिला कर बना है।
  • अमेरिका की अपेक्षा चीन में अधिक लोग अंग्रेजी भाषा बोलते हैं।
  • राजभाषा अधिनियम के अनुसार हिन्दी भाषा के लिए देवनागरी लिपि तथा भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप प्रयोग किया जाता है।
  • ‘racecar,’ ‘kayak’ और ‘level’ अंग्रेजी के ऐसे शब्द हैं जिन्हें चाहे बायें से दायें पढ़ें कि दायें से बायें, वे एक जैसे ही पढ़े जाते हैं।
  • WAS IT A CAR OR A CAT I SAW. अंग्रेजी का ऐसा वाक्य है जो उल्टा सीधा एक समान है।
  • अंग्रेजी शब्द Stressed को उल्टा पढ़ने पर अंग्रेजी का ही एक दूसरा शब्द Desserts बन जाता है।
  • अंग्रेजी का सबसे छोटा पूर्ण वाक्य है - 'Go'।
  • अंग्रेजी के केवल चार शब्द ऐसे हैं जिसके अन्त में “dous” आता है, वे हैं - hazardous, horrendous, stupendous, and tremendous।
  • "The quick brown fox jumps over a lazy dog." वाक्य में अंग्रेजी के सभी अक्षर प्रयुक्त होते हैं।
  • बगैर कोई स्वर (vowel) वाला अंग्रेजी का सबसे बड़ा शब्द है "Rhythms"!
  • "uncopyrightable" अंग्रेजी का एक ऐसा शब्द है जिसमें प्रयुक्त कोई भी अक्षर दो बार नहीं आता।
  • अंग्रेजी में 'E' का प्रयोग सबसे अधिक होता है और 'Q' का सबसे कम।
  • अंग्रेजी का सबसे लंबा शब्द है - pneumonoultramicroscopicsilicovolcanoconioses! (न्युमोनोअल्ट्रामाइक्रोस्कोपिकसिलिकोव्होल्कानोकोनिओसेस)

4 comments:

Rahul Singh said...

रोचक और महत्‍वपूर्ण.

भारतीय नागरिक - Indian Citizen said...

बड़ी ही रोचक हैं.

प्रवीण पाण्डेय said...

बहुत रोचक..

Ashish Shrivastava said...

Education : इसमे सभी स्वर(vowels) आ जाते है।