मेरे पास प्रायः मेल आते रहते हैं हिन्दी से कमाई के विषय में जानकारी पूछने के लिये। मेल भेजने वालों में से कुछ ब्लोगर भी होते हैं और कुछ नहीं भी। अतः मैंने इस विषय पर एक पोस्ट लिख देना उचित समझा ताकि जिन्हें भी इस विषय में रुचि है उन्हें कुछ जानकारी मिल जाये।
नेट में कमाई मुख्य रूप से 'पे पर क्लिक', 'एफिलियेट प्रोग्राम' और 'स्वयं के प्रोडक्ट बेचने' से होती है पर दुर्भाग्य से अभी तक हिन्दी के लिये ये चीजें विकसित नहीं हो पाई हैं। क्लिकबैंक.कॉम के डिजिटल प्रोडक्ट्स बेचने से अच्छी खासी कमाई होती है किन्तु हिन्दी का प्रयोग करके हम क्लिकबैंक के डिजिटल प्रोडक्ट्स बेच नही सकते। 'एड्स फॉर इंडियन्स' नाम का एक नेटवर्क है किन्तु मैं उसके विषय में अधिक बता नहीं सकता क्योंकि मैंने उसे प्रयोग नहीं किया है। हाँ, भारत के लिये डीजीएमप्रो.कॉम एक एफिलियेट नेटवर्क है जिससे कुछ कमाई की सम्भावना दिखाई पड़ती है। यदि हम अपने वेबसाइट या ब्लोग के माध्यम से एयर बुकिंग, होटल बुकिंग, आनलाइन शॉपिंग करवा पायें तो डीजीएमप्रो से अवश्य ही कमाई हो सकती है, और मैं इससे कुछ आमदनी कर भी रहा हूँ। किन्तु अभी हमारे देश में आनलाइन बुकिंग और शॉपिंग का चलन बहुत कम है इसलिये यह कमाई बहुत ही कम है। पर धीरे धीरे यह चलन बढ़ते जा रहा है इससे उम्मीद बढ़ती है।
अभी नेट में हिन्दी इतनी व्यावसायिक नहीं हो पाई है कि हिन्दी वेबसाइट या ब्लोग से कमाई हो सके। इसका मुख्य कारण हिन्दी के पाठकों की संख्या नगण्य होना ही है। वर्तमान हिन्दी ब्लोगिंग को देखते हुए ऐसा लग भी नहीं रहा है कि निकट भविष्य में पाठकों की संख्या बढ़ पायेगी किन्तु उम्मीद पर दुनिया कायम है अतः हम लोग भी उम्मीद तो लगा ही सकते हैं।
जब तक हम विषय आधारित वेबसाइट या ब्लोग नहीं बनायेंगे और पाठकों की संख्या नहीं बढ़ेगी, हिन्दी का व्यावसायिक होना मुश्किल है।
इस दिशा में मेरे एक प्रयास को आप मेरे "इंटरनेट भारत" ब्लोग में देख सकते हैं।
Showing posts with label नेट से कमाई. Show all posts
Showing posts with label नेट से कमाई. Show all posts
Thursday, March 4, 2010
Friday, October 23, 2009
थोड़ी सी कमाई तो आप नेट में सर्च करके भी कर सकते हैं
यह कमाई नाममात्र की है, बिल्कुल थोड़ी सी, याने कि साल छः महीने में मात्र £20 की। अब कमाई तो कमाई ही होती है, भले ही नाममात्र की हो! तो मैं आपको यह बता रहा था कि थोड़ी सी कमाई तो आप नेट में सर्च करके भी कर सकते हैं। नेट में सर्च तो हम लोग प्रायः हम लोग रोज ही किया करते हैं पर यदि सर्च करने के साथ ही साथ कुछ कमाई भी हो जाए तो फिर बात ही क्या है!
यू.के. की होमपेजेस फ्रेंड्स कंपनी सर्च करने के लिए भी सर्च करने वाले को भुगतान करती है। यह कंपनी सर्च करने के लिए याहू सर्च इंजिन का प्रयोग करती है। इस कंपनी का सदस्य बन कर आप भी साल में £20 से £50 तक की कमाई कर सकते हैं। सदस्य बनने के लिए इस लिंक या नीचे के बैनर को क्लिक करें।

भुगतान £20 कमाई होने पर ही किया जाता है और राशि सीधे आपके बैंक खाते में या पेपल खाते में जमा होती है।
निम्न देशों में यह सेवा उपलब्ध नहीं हैः
United Kingdom, France, Germany, Italy, Spain, Australia, Thailand, Singapore, Indonesia, Philippines, Vietnam, Malaysia
ध्यान रखें
इस पोस्ट के सारे लिंक मेरे रेफरल लिंक्स हैं याने कि आपके सदस्य बनने पर आपकी कमाई के साथ मेरी भी कुछ कमाई हो जायेगी।
अब तक मेरी कमाई £20 नहीं पहुँचने के कारण मुझे अब तक कुछ भी भुगतान नहीं हुआ है।
यद्यपि मेरी जानकारी के अनुसार यह रेपुटेड कंपनी है और याहू जैसे विख्यात पोर्टल से जुड़ी है, फिर भी स्मरण रखना आवश्यक है कि कहा नहीं जा सकता कि नेट में कौन कब दगा दे जायेगा।
कल के खोपड़ी खपाऊ प्रश्न का उत्तरः
कल का प्रश्न थाः
आप अकेले किसी रास्ते से एक अनजान मंजिल तक जा रहे हैं। आपको बताया जाता है कि आगे जा कर यह रास्ता दो भागों मे बँट जायेगा जिसमें से एक तो आपको अपनी मंजिल तक पहुँचा सकता है और दूसरा मौत के मुँह में। याने कि एक सही रास्ता है और एक गलत। आपको यह भी बताया जाता है कि जहाँ पर रास्ता दो भागों में विभक्त होता है वहाँ पर दो आदमी दिखाई देंगे जिनमें से एक हमेशा सच बोलता है और दूसरा झूठ। सही रास्ता जानने के लिए आप उन दोनों में से किसी एक से सिर्फ एक प्रश्न पूछ सकते हैं (ध्यान रखें कि आप जिससे प्रश्न करेंगे उसके विषय में नहीं जानते कि वह सच बोलने वाला है या झूठ)।
तो क्या प्रश्न करेंगे आप?
जनाब कैरानवी जी ने कल मेरे पोस्ट प्रकाशित होने के कुछ देर बाद ही मुझे सही उत्तर मेल कर के सही उत्तर भेज दिया था जो इस प्रकार हैः
आपके प्रश्न के उत्तर में बताया जाने वाला रास्ता गलत रास्ता ही होगा। आप उस रास्ते को छोड़ कर दूसरे रास्ते में जा सकते हैं।
व्यख्याः
यदि आपने सच बोलने वाले व्यक्ति से प्रश्न किया है तो वह जानता है कि दूसरा व्यक्ति झूठ बोलता है और गलत रास्ते को ही बतायेगा, इसलिए वह भी आपको गलत रास्ते को ही बतायेगा।
और यदि आपने झूठ बोलने वाले व्यक्ति से प्रश्न किया है तो वह जानता है कि दूसरा व्यक्ति सच बोलता है और सही रास्ता बतायेगा किन्तु अपने झूठ बोलने की आदत के कारण उसके बताये जाने वाले रास्ते को न बता कर दूसरे याने कि गलत रास्ते को बतायेगा।
चलते-चलते
नई शादी के बाद और शादी के एक वर्ष बाद ... पति पत्नी संवाद ...
नई शादी के बादः
पतिः देर किस बात की है।
पत्नीः क्या तुम चाहते हो मैं चली जाऊँ?
पतिः नहीं, ऐसा तो मैं सोच भी नहीं सकता।
पत्नीः क्या तुम मुझे प्यार करते हो?
पतिः अवश्य! एक नहीं अनेकों बार!!
पत्नीः क्या तुमने मुझे कभी धोखा दिया है?
पतिः कभी नहीं! ये तो तुम अच्छी तरह से जानती हो, फिर क्यों पूछ रही हो?
पत्नीः अब क्या तुम मेरा मुख चूमोगे?
पतिः इसके लिये तो मैं तो कोई भी अवसर नहीं छोड़ने वाला।
पत्नीः क्या तुम मुझे मारोगे?
पतिः मुझे क्या पागल कुत्ते ने काटा है जो मैं ऐसा करूँगा?
पत्नीः क्या तुम मुझ पर विश्वास करते हो?
पतिः हाँ!
पत्नीः ओ डार्लिंग!!!
शादी के एक वर्ष के बाद के लिये कृपया नीचे से ऊपर पढ़ें।
-------------------------------------------------------------------
"संक्षिप्त वाल्मीकि रामायण" का अगला पोस्टः

चलते चलते का जवाब इधर दे रहा हूं, कि उधर देता तो पोस्ट आपका मजा खराब होजाता, शायदबाद में आशीष श्रीवास्तव जी ने भी सही जवाब दियाः
वह सवाल यूं था कि दो दरवाजों पर दो पहरेदार खडे हैं एक सच्चा एक झूठा आपको नहीं पता कि उनमें कौनसा सच्चा कौन कौन सा झूठा है,
उनसे आपको एक सवाल करना है जिससे सी दरवाजे का आपको पता लग जाये,
सवाल एक पहरेदार से किजियेः ''पहरेदार भाई यह बताओ अगर में दूसरे पहरेदार से पूछूं कि मुझे किस दरवाजे से जाना है तो वह क्या कहेगा''
उसका जो भी जवाब हो उससे उलटे यानी दूसरे दरवाजे में आप जा सकते हैं,
क्यूंकि अगर वह झूठा है तो वह जानता है कि दूसरा सच्चा है वह सच दरवाजा बता देगा, इस लिये वह गलत दरवाजा बतायेगा
क्यंकि अगर वह सच्चा है तो वह जानता है दूसरा झूठा है इस लिये वह गलत दरवाज बतायेगा तो यह गलत दरवाजा ही बतायेगा
इन सब से यह अर्थ निकलता है कि जो आप उपरोक्त से सवाल करेंगे जिस दरवाजे में जाने को कहा जाये उसमें ना जाकर दूसरे दरवाजे में जाया जाये,
हम पुछेँगे कि यदि मै दूसरे व्यक्ति से पुछूँ की मौत का रास्ता कौनसा है तो वह कौनसा रास्ता बतायेगा? जो भी रास्ता बताया जायेगा उसके उल्टे रास्ते पर चल देँगे!जी हाँ, दोनों व्यक्तियों में से किसी भी एक से आपका प्रश्न यही होगा कि 'दूसरे व्यक्ति से सही रास्ता पूछने पर वह किस रास्ते को बताएगा?'
सच बोलने वाला जो रास्ता बातायेगा वह गलत होगा क्योँकि वह सच बोल रहा है| सत्यवादी असत्यवादी का उतर वैसे ही बतायेगा जो गलत होगा|
झूठ बोलने वाला जो रास्ता बतायेगा वह गलत होगा क्योँकि वह झूठ बोल रहा है| असत्यवादी सत्यवादी के उत्तर को उल्टा कर के बतायेगा जो गलत ही होगा|
आपके प्रश्न के उत्तर में बताया जाने वाला रास्ता गलत रास्ता ही होगा। आप उस रास्ते को छोड़ कर दूसरे रास्ते में जा सकते हैं।
व्यख्याः
यदि आपने सच बोलने वाले व्यक्ति से प्रश्न किया है तो वह जानता है कि दूसरा व्यक्ति झूठ बोलता है और गलत रास्ते को ही बतायेगा, इसलिए वह भी आपको गलत रास्ते को ही बतायेगा।
और यदि आपने झूठ बोलने वाले व्यक्ति से प्रश्न किया है तो वह जानता है कि दूसरा व्यक्ति सच बोलता है और सही रास्ता बतायेगा किन्तु अपने झूठ बोलने की आदत के कारण उसके बताये जाने वाले रास्ते को न बता कर दूसरे याने कि गलत रास्ते को बतायेगा।
चलते-चलते
नई शादी के बाद और शादी के एक वर्ष बाद ... पति पत्नी संवाद ...
नई शादी के बादः
पतिः देर किस बात की है।
पत्नीः क्या तुम चाहते हो मैं चली जाऊँ?
पतिः नहीं, ऐसा तो मैं सोच भी नहीं सकता।
पत्नीः क्या तुम मुझे प्यार करते हो?
पतिः अवश्य! एक नहीं अनेकों बार!!
पत्नीः क्या तुमने मुझे कभी धोखा दिया है?
पतिः कभी नहीं! ये तो तुम अच्छी तरह से जानती हो, फिर क्यों पूछ रही हो?
पत्नीः अब क्या तुम मेरा मुख चूमोगे?
पतिः इसके लिये तो मैं तो कोई भी अवसर नहीं छोड़ने वाला।
पत्नीः क्या तुम मुझे मारोगे?
पतिः मुझे क्या पागल कुत्ते ने काटा है जो मैं ऐसा करूँगा?
पत्नीः क्या तुम मुझ पर विश्वास करते हो?
पतिः हाँ!
पत्नीः ओ डार्लिंग!!!
शादी के एक वर्ष के बाद के लिये कृपया नीचे से ऊपर पढ़ें।
-------------------------------------------------------------------
"संक्षिप्त वाल्मीकि रामायण" का अगला पोस्टः
कैकेयी कोपभवन में - अयोध्याकाण्ड (3)
Subscribe to:
Posts (Atom)