Showing posts with label ललितकला. Show all posts
Showing posts with label ललितकला. Show all posts

Friday, September 17, 2010

ललित शर्मा के ललितकला पोर्टल का छत्तीसगढ़ के मुख्य मन्त्री रमणसिंह के द्वारा लोकार्पण


आज विश्वकर्मा पूजा का अत्यन्त शुभ दिन है और हर्ष की बात है कि आज ललित शर्मा के ललितकला पोर्टल का छत्तीसगढ़ के मुख्य मन्त्री रमणसिंह के द्वारा लोकार्पण किया गया।


उल्लेखनीय है कि ललित शर्मा जी यथानाम तथा गुण हैं अर्थात् ललित जी की ललितकलाओं में गहरी रुचि है और वे देश भर के कलाकारों तथा शिल्पियों की कलाकृतियों को इंटरनेट के माध्यम से जनसाधारण के समक्ष लाने के लिए प्रयासरत हैं। ललितकला पोर्टल का निर्माण उनके इस प्रयास का ही परिणाम है। हमारी परमपिता परमात्मा से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने इस प्रयास में सफलता प्रदान करें!