एक आदमी वो होता है कि काल का ग्रास बन जाने जैसे हादसे का शिकार होकर भी रुपया कमा लेता है और एक हम हैं कि ब्लोगिंग कर के कुछ भी नहीं कमा सकते। दो-दो लाख रुपये मिल गये ज्ञानेश्वरी एक्प्रेस में मरने वालों के परिवार को किन्तु यदि ब्लोगिंग करते हुए यदि हम इहलोक त्याग दें तो हमारे परिवार को दो रुपये भी नसीब नहीं होगे।
हम पहले भी कई बार बता चुके हैं कि नेट की दुनिया में हम कमाई करने के उद्देश्य से ही आये थे और आज भी हमारा उद्देश्य नहीं बदला है। पर क्या करें? फँस गये हिन्दी ब्लोगिंग के चक्कर में। याने कि "आये थे हरि भजन को और ओटन लगे कपास"। इस हिन्दी ब्लोगिंग से एक रुपये की भी कमाई तो होने से रही उल्टे कभी-कभी हमारा लिखा किसी को पसन्द ना आये तो चार बातें भी सुनने को मिल जाती हैं। अब कड़ुवी बातें सुनने से किसी को खुशी तो होने से रही, कड़ुवाहट ही होती है।
हाँ ब्लोगिंग से टिप्पणियाँ अवश्य मिल जाती हैं! पर इन टिप्पणियों के मिलने से खुशी एक, और सिर्फ एक, आदमी को ही मिलती है और वो हैं हम! ये टिप्पणियाँ हमारे सिवा और किसी को भी खुशियाँ नहीं देतीं, यहाँ तक कि हमारी श्रीमती जी को भी नहीं। यदि हम श्रीमती जी को बताते हैं कि आज हमने अनुवाद करके दो हजार रुपये कमाये हैं तो वे अत्यन्त प्रसन्न हो जाती हैं किन्तु जब हम उन्हें लहक कर बताते हैं की आज हमारे पोस्ट को बहुत सारी टिप्पणियाँ मिली हैं और वह टॉप में चल रहा है तो वे मुँह फुला कर कहती हैं "तो ले आईये इन टिप्पणियों से राशन-पानी और साग-सब्जी"।
उनका मुँह फुलाना नाजायज भी नहीं है। क्योंकि ज्येष्ठ होने के नाते हमने हमेशा उनकी अपेक्षा अपने माँ-बाप और भाई-बहनों की ओर ही अधिक ध्यान दिया। कभी चार पैसे इकट्ठे हुए और सोचा कि श्रीमती जी के लिये एक नेकलेस ले दें तो पता चला कि माता जी की साँस वाली बीमारी ने फिर जोर पकड़ लिया है। उनके इलाज में वे सारे रुपये तो खत्म हो गये और ऊपर से चार-पाँच हजार की उधारी हो गई सो अलग। फिर कभी कुछ रुपये जमा हुए तो बेटे ने बाइक लेने की जिद पकड़ ली और श्रीमती जी के नेकलेस का सपना सपना ही रह गया। चाहे बहन की शादी हो या भाई-बहू का ऑपरेशन, आर्थिक जिम्मेदारी हमारे ही सिर पर आ जाती थी।कुछ कुढ़ने के बावजूद भी, भले ही बेमन से सही, वे हमारे इस कार्य में हमारा साथ देती रहीं।
आज माँ-बाप रहे नहीं और भाई-बहनों के अपने परिवार हो गये। सभी का साथ छूट गया, साथ रहा तो सिर्फ श्रीमती जी का। पर कभी भी तो उन्हें खुशी नहीं दे पाये हम। तो आज उनके मुँह फुलाने को नाजायज कैसे कहें? और आज भी हम इतने स्वार्थी हैं कि टिप्पणियाँ बटोर खुद खुश होने की सोचते हैं। पहले अपनी खुशी का खयाल आता है और बाद में उनकी खुशी का। इस हिन्दी ब्लोगिंग ने बेहद स्वार्थी बना दिया है।
इतना सब कुछ होने के बावजूद भी जब देखते हैं कि उन्हें पहले हमारी खुशी का ही ध्यान रहता है तो सोचने लगते हैं -
ब्लोगिंग से कमाई तो होने से रही ... काश ज्ञानेश्वरी एक्प्रेस में ही रहे होते ...
Showing posts with label हिन्दी ब्लोगिंग. Show all posts

Monday, May 31, 2010
Thursday, May 13, 2010
आज जरूरत है तो श्रेष्ठता, महत्ता आदि को भूल कर निस्वार्थ भाव से ब्लोगिंग करने की
हिन्दी ब्लोगिंग से कमाई कुछ भी नहीं होती, कमाई होना तो दूर अपने जेब के पैसे भी घुस जाते हैं। आखिर इंटरनेट कनेक्शन मुफ्त में थोड़े ही प्राप्त होता है। हिन्दी का ब्लोगर अपना बहुमूल्य समय और गाढ़ी कमाई खर्च करके ब्लोगिंग कर रहा है। आखिर क्यों? क्या उद्देश्य है ब्लोगिंग करने का?
बिना उद्देश्य के कोई कार्य नहीं होता। ब्लोगिंग करने के लिये भी अवश्य ही उद्देश्य हैं। ब्लोगिंग करने का उद्देश्य महज अपने विचारों को लोगों के समक्ष रखना ही है। ब्लोगिंग के रूप में एक बहुत अच्छा मंच मिल गया है अपने विचारों की प्रस्तुति के लिये।
स्वाभाविक है कि जब बहुत सारे लोग ब्लोगिंग करेंगे तो सभी एक बराबर तो रहेंगे नहीं, कुछ लोग आगे निकल जायेंगे और कुछ लोग पीछे रह जायेंगे। और ये आगे निकल जाना और पीछे रह जाना ही तरह-तरह के उठा-पटक पैदा करने लग जाता है; अनेक प्रकार के विवादों को जन्म देने लगता है। हम ब्लोगिंग करने के लिये आते हैं एक भला उद्देश्य लेकर किन्तु महत्ता प्राप्त करने के चक्कर में भूल जाते हैं अपने उद्देश्य को और जुट जाते हैं एक दूसरे को नीचा दिखाने में। तरह-तरह के हथकंडे अपनाने लगते हैं।
आज जरूरत है तो श्रेष्ठता, महत्ता आदि को भूल कर निस्वार्थ भाव से ब्लोगिंग करने की।

Wednesday, April 28, 2010
बिना बात कोई नापसंद का चटका लगाता है क्या?
नापसन्द है .. नापसन्द है .. नापसन्द है ..
अब नापसन्द है तो नापसन्द है। कोई हमें नापसन्द का चटका लगाने से रोक सकता है क्या? हम तो लगायेंगे जी नापसन्द का चटका।
कल के हमारे पोस्ट "ट्रिक्स टिप्पणियाँ बढ़ाने के" में अदा बहन ने अपनी टिप्पणी में यह लिखते हुए कि "आज कल एक नया ट्रेंड चला है पोस्ट को नीचे लाने का...बिना बात के लोग नापसंद का चटका जो लगा रहे हैं" हमसे नापसन्द के बारे में लिखने के लिये अनुरोध किया था। हमें भी लगा कि इस पर कुछ लिखा जाये। और कुछ हो या न हो कुछ नापसन्द के चटके ही मिल जायेंगे हमें।
बिना बात के कोई बात नहीं होती। प्रत्येक कार्य के लिये कुछ ना कुछ कारण होना जरूरी होता है। नापसन्द करने के लिये भी कारण होते हैं। नापसन्द का चटका लगाने के पीछे पोस्ट का नापसन्द होना कारण नहीं होता बल्कि पोस्ट लिखने वाले का नापसन्द होना होता है। पोस्ट लिखने वाले को नापसन्द करने के भी अनेक कारण होते हैं मसलनः
दोस्तों, नापसन्द बटन बनाने का उद्देश्य पोस्ट के विषयवस्तु के लिये था किन्तु इसका प्रयोग पोस्ट लिखने वाले के लिये हो रहा है। कई बार आपने ब्लोगवाणी में ऐसे पोस्ट भी देखे होंगे जिसका व्ह्यू 0 होता है किन्तु पसन्द दिखाता है -1, याने कि पोस्ट को बिना पढ़े और उसकी विषयवस्तु को बिना जाने ही नापसन्द का चटका लगा दिया जाता है।
धन्य है ऐसे लोग! ऐसे ही लोगों के लिये गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में लिखा हैः
पर अकाजु लगि तनु परिहरहीं। जिमि हिम उपल कृषी दलि गरहीं॥

- हम इतना अच्छा लिखते हैं पर ब्लोगवाणी के हॉटलिस्ट में कभी आ ही नहीं पाता। और इस स्साले को देखो रोज ही इसका पोस्ट चढ़ जाता है हॉटलिस्ट में। नापसन्द का चटका लगा कर खींच दो इसकी टाँगे।
- अरे इस स्साले ने तो बड़ी छीछालेदर की थी हमारी, आज देखते हैं इसका पोस्ट कैसे ऊपर चढ़ पाता है?
- ये तो फलाँ क्षेत्र का ब्लोगर है जहाँ से बहुत सारे ब्लोगर हिट हो रहे हैं, क्यों ना इसके पोस्ट को नापसन्द का चटका लगाया जाये?
- ये आदमी तो हमें फूटी आँखों नहीं सुहाता।
- अरे इसने तो उसके बारे में पोस्ट लिखा है जो हमें फूटी आँखों नहीं सुहाता। लगा दो स्साले को नापसन्द का चटका।
- ये तो विधर्मी है और हमारे धर्म के विरुद्ध लिखता है।
दोस्तों, नापसन्द बटन बनाने का उद्देश्य पोस्ट के विषयवस्तु के लिये था किन्तु इसका प्रयोग पोस्ट लिखने वाले के लिये हो रहा है। कई बार आपने ब्लोगवाणी में ऐसे पोस्ट भी देखे होंगे जिसका व्ह्यू 0 होता है किन्तु पसन्द दिखाता है -1, याने कि पोस्ट को बिना पढ़े और उसकी विषयवस्तु को बिना जाने ही नापसन्द का चटका लगा दिया जाता है।
धन्य है ऐसे लोग! ऐसे ही लोगों के लिये गोस्वामी तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में लिखा हैः
पर अकाजु लगि तनु परिहरहीं। जिमि हिम उपल कृषी दलि गरहीं॥
Tuesday, April 27, 2010
ट्रिक्स टिप्पणियाँ बढ़ाने के
हिन्दी ब्लोगिंग के लिये बने संकलकों के हॉटलिस्ट के तीन मुख्य आधार, व्ह्यूज़, पसंद और टिप्पणियों की संख्या हैं। इन्हीं तीनों के बढ़ने से कोई पोस्ट हॉटलिस्ट में ऊपर चढ़ते जाता है। इसका सीधा-सीधा मतलब यह है कि यदि कोई अपने पोस्ट में येन-केन-प्रकारेण टिप्पणियों की संख्या बढ़ाता जाये तो वह पोस्ट हॉटलिस्ट में चढ़ते चला जायेगा। टिप्पणियों की संख्या बढ़ाना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है। इसके लिये कई तरीके हैं जैसे किः
यदि संकलक चाहे तो इन सारे तरीकों को खत्म कर सकते हैं, बस इसके लिये उन्हें सिर्फ ऐसी व्यवस्था करना पड़ेगा कि पोस्टकर्ता की और एक ही टिप्पणीकर्ता की एक से अधिक टिप्पणियाँ टिप्पणियों की संख्या में जुड़ने ना पाये। ऐसी व्यवस्था करना मुश्किल कार्य नहीं है।
- पोस्ट लिखने के बाद स्वयं ही टिप्पणी करना।
- बेनामी बनकर खुद ही टिप्पणी करना।
- मित्रों से सम्पर्क कर टिप्पणियाँ करवाना।
- एक ही टिप्पणी को बार-बार दोहराते चले जाना।
यदि संकलक चाहे तो इन सारे तरीकों को खत्म कर सकते हैं, बस इसके लिये उन्हें सिर्फ ऐसी व्यवस्था करना पड़ेगा कि पोस्टकर्ता की और एक ही टिप्पणीकर्ता की एक से अधिक टिप्पणियाँ टिप्पणियों की संख्या में जुड़ने ना पाये। ऐसी व्यवस्था करना मुश्किल कार्य नहीं है।
Monday, April 26, 2010
हिन्दी और हिन्दी ब्लोगिंग ... इक समुन्दर ने आवाज दी मुझको पानी पिला दीजिये
हिन्दी भाषा भी तो एक समुन्दर ही है; एक ऐसा महासागर जिसने अपनी गहराइयों में अनेक रत्नों को छिपा कर रखा हुआ है। इन रत्नों की प्राप्ति के लिये हिन्दी ब्लोगिंग इसके मंथन का कार्य कर रहा है।
पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि समुद्र मंथन से निकलने वाली वस्तुएँ रत्न होती हैं। जब देवताओं और दैत्यों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था तो चौदह रत्न प्राप्त हुए थे जिनके नाम हैं – (1) हलाहल (विष), (2) कामधेनु, (3) उच्चैःश्रवा घोड़ा, (4) ऐरावत हाथी, (5) कौस्तुभ मणि, (6) कल्पवृक्ष (कल्पद्रुम), (7) रम्भा, (8) लक्ष्मी, (9) वारुणी (मदिरा), (10) चन्द्रमा, (11) पारिजात वृक्ष, (12) शंख, (13) धन्वन्तरि वैद्य और (14) अमृत।
इससे स्पष्ट होता है कि जब भी किसी समुद्र का मंथन होता है तो सबसे पहले हलाहल अर्थात् विष ही निकलता है। आज हिन्दी ब्लोगिंग की स्थिति देख कर मुझे लगता है कि हिन्दी रूपी सागर के मंथन से पहला रत्न निकल चुका है। इस प्रथम रत्न, हलाहल अर्थात् विष, के कारण एक अस्थाई व्याकुलता व्याप्त हो गई है और हिन्दी रूपी समुद्र पानी पीने के लिये तरस रहा है, किसी शायर ने सही कहा हैः
"इक समुन्दर ने आवाज दी मुझको पानी पिला दीजिये"
किन्तु यह स्थिति अस्थाई ही है, शीघ्र ही ज्ञान, विद्या, जागृति, आलोक रूपी रत्न भी निकलेंगे और अन्त में अमृत की भी प्राप्ति होगी।

Friday, April 23, 2010
किसके लिये और क्यों ब्लोगिंग कर रहे हैं हम?
ये है ब्लोगवाणी के हॉटलिस्ट में सर्वोच्च पाँच पोस्ट का स्क्रीनशॉट, जिसे मैंने आज दिनांक 23 अप्रैल 2010 को सुबह 9.33 बजे लिया हैः
इन सर्वाधिक हॉट पोस्टों से भाषा, समाज, देश का कितना हित हो रहा है?
क्या इन पोस्टों को ब्लोगरों को छोड़कर कोई अन्य पढ़ना चाहेगा?
यदि वह पढ़ भी ले तो हिन्दी ब्लोगिंग के स्तर के विषय में क्या सोचेगा?
और इन्हें पढ़ने के बाद क्या वह भविष्य में हिन्दी ब्लोग्स की तरफ झाँकने की भी कोशिश करेगा?
किसके लिये और क्यों ब्लोगिंग कर रहे हैं हम?
Sunday, April 18, 2010
हिन्दी ब्लोगिंग आखिर कब तक संकलकों तक ही सिमटी रहेगी?
क्या आपको नहीं लगता कि हिन्दी ब्लोगिंग सिर्फ संकलकों तक ही सिमट कर रह गई है? इंटरनेट यूजर्स के मामले में विश्व में आज भारत का स्थान चौथे नंबर पर है और हमारे देश में लगभग आठ करोड़ दस लाख इंटरनेट यूजर्स हैं (देखें: http://www.internetworldstats.com/top20.htm)। इनमें से कई करोड़ लोग हिन्दीभाषी हैं किन्तु इन हिन्दीभाषी इंटरनेट यूजर्स में से कितने लोग हमारे संकलकों और ब्लोग्स में आते हैं? सिर्फ नहीं के बराबर लोग।
आखिर क्यों है ऐसा? भारत में हिन्दीभाषी इंटरनेट यूजर्स की एक विशाल संख्या होने के बावजूद भी ये लोग हिन्दी ब्लोग्स में क्यों नहीं झाँकने आते? हमें मानना पड़ेगा कि हममें कहीं ना कहीं कुछ ना कुछ खामी अवश्य है जिसके कारण हम इन लोगों को अपने ब्लोग्स की ओर आकर्षित नहीं कर पाते। यदि ये लोग हिन्दी ब्लोग्स में आना शुरू कर दें तो यह तय है कि हिन्दी ब्लोग्स के वारे न्यारे हो जायेंगे।
जो कुछ भी आपने ऊपर पढ़ा वह मैं पहले भी कई बार लिख चुका हूँ और आगे भी समय समय पर इस बात को स्मरण कराते ही रहूँगा। हो सकता है कि मेरे इस प्रकार से स्मरण कराते रहने से किसी दिन हिन्दी ब्लोगर्स को अपनी शक्ति का एहसास हो जाये और वे एक विशाल पाठकवर्ग तैयार करने में सक्षम हो जायें।

Saturday, April 10, 2010
बहुत बड़े दिल गुर्दा का काम है हिन्दी ब्लोगिंग में बने रहना
हिन्दी ब्लोगिंग शुरू करना आसान है किन्तु इसमें बने रहना बहुत बड़े दिल गुर्दे का काम है। बहुत सी चोटें, मिलती हैं बेगानों से भी और अपनों से भी। चोटें भी ऐसी कि असहनीय। इन चोटों को सहन करना सभी के वश की बात नहीं होती। लोग टूट जाते हैं।
यह हिन्दी ब्लोग जगत है ही ऐसा कि लोग अपने स्वार्थवश दो अभिन्न लोगों को भिन्न करने का प्रयास करने लगते हैं और सुप्रयास सफल हो या न हो किन्तु कुप्रयास तो सफल ही होता है।
किन्तु कुप्रयास को विफल कर सुप्रयास को ही सफल बनाना क्या हम सबका कर्तव्य नहीं है?

Thursday, March 25, 2010
कितना हित हो रहा है हिन्दी का हिन्दी ब्लोगिंग से?
माना कि हिन्दी ब्लोगिंग अभी भी अपने शैशव काल में हैं लेकिन यह भी सही है कि इसे शुरू हुए एक अच्छा खासा-समय भी बीत चुका है और इस अन्तराल में हजारों की संख्या में हिन्दी पोस्ट आ चुके हैं। पर इन पोस्टों में कितने पोस्ट ऐसे हैं जिनमें हिन्दी ब्लोगिंग से अनजान लोग, नेट में कुछ खोजते-खोजते, आते हैं? क्या कोई पोस्ट कालजयी बन पाया है?
ऐसा लगता है कि जिस प्रकार से लोकतन्त्र "जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन है", उसी प्रकार से हिन्दी ब्लोगिंग "ब्लोगरों द्वारा, ब्लोगरों के लिए, ब्लोगरों की ब्लोगिंग है"। जैसे लोकतन्त्र में कोई राष्ट्र के हित के लिये नहीं सोचता वैसे ही हिन्दी ब्लोगिंग में कोई हिन्दी के हित के लिये नहीं सोचता। लोकतन्त्र नेतागिरी कर के पैसे पीटने के लिये है और हिन्दी ब्लोगिंग अधिक से अधिक संख्या मे टिप्पणी बटोरकर आत्म-तुष्टि के लिये है।
हमारे पोस्ट की अधिकतम उम्र उतनी ही होती है जब तक वह लोकप्रिय संकलकों में दिखाई देता है याने कि मात्र चौबीस घंटे की!
जरा हृदय पर हाथ रख कर सोचें कि हम क्या दे रहे हैं हिन्दीभाषी लोगों को? क्या स्तर है हमारे लेखन का? क्या हमारे लेखन से हिन्दी "सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय" वाली भाषा बन कर नेट में एकछत्र राज्य करने लायक बन पायेगी?
मैं उपरोक्त बातों को कई बार कह चुका हूँ (और भविष्य में भी कहता ही रहूँगा), कभी व्यंगात्मक लहजे में तो कभी रो-धो कर। मैं जानता हूँ कि मेरे इन पोस्ट को पढ़कर प्रायः लोग यह सोचते हैं कि यह तो दूसरों को नीचा दिखाने के लिये और स्वयं को हिन्दी का बहुत बड़ा हितचिन्तक बताने के लिये ऐसा लिखता रहता है। किन्तु मैं बार-बार इस मुद्दे को सिर्फ इसलिये उछालते रहता हूँ कि कोई तो मेरे व्यंग से तिलमिला कर या मेरे रुदन पर तरस खाकर यह सोचने लगे कि बुढ्ढे की बात कुछ तो सही है और ऐसा सोचकर ही आत्म-तुष्टि की भावना को त्याग कर हिन्दी के हित के लिए कुछ करने की ठान ले।
मेरे विषय में यदि कोई गलत राय बना भी लेता है तो क्या फर्क पड़ना है मुझे उससे?
पर मुझे पढ़ कर यदि कोई हिन्दी के हित के लिये जूझने के लिये तत्पर हो जाता है तो मुझे अवश्य ही बहुत फर्क पड़ेगा, सफलता प्राप्त करके भला किसे फर्क नहीं पड़ता?

Sunday, March 21, 2010
हम ... याने कि धोबी का गधा घर का ना घाट का
एक बार इस हिन्दी ब्लोगिंग में क्या घुस गये कि लत लग गई इसकी और इसने हमें "धोबी का गधा घर का ना घाट का" बना कर रख दिया। अंग्रेजी ब्लोगिंग करते थे तो जहाँ एडसेंस से चेक मिलता था वहीं क्लिक बैंक के प्रोडक्ट बिकने पर कमीशन की रकम सीधे हमारे बैंक खाते में जमा हो जाया करती थी। अंग्रेजी ब्लोगिंग का मतलब ही है "आम के आम और गुठलियों के दाम"। तो हम बता रहे थे कि हमारे साथ तो वही मिसल हो गई कि "कौवा चला हंस की चाल, भूल गया अपनी भी चाल"। बड़े लोगों ने ठीक ही कहा है कि "जब गीदड़ की मौत आती है तो शहर की ओर भागता है"। हम भी अंग्रेजी ब्लोगगिंग के जंगल को छोड़ कर हिन्दी ब्लोगिंग के शहर में चले आये। "चौबे जी आये थे छब्बे बनने और दुबे बन कर रह गये"।
कमाई-धमाई तो खतम ही हो गई ऊपर से नेट का बिल अलग से पटाना पड़ रहा है।इसी को कहते हैं "धन जाये और धर्मो का नाश"। पर किसी को क्या दोष दें, हम खुद ही तो "आ बैल मुझे मार" जैसे यहाँ आये थे। लगता है कि यह हिन्दी ब्लोगिंग अब हमारे लिये "आई है जान के साथ, जायेगी जनाजे के साथ" बनकर रह गई है। लाख सोचते हैं कि आज नहीं तो कल इस हिन्दी ब्लोगिंग से कमाई होनी शुरू हो जायेगी पर लगता है "इन तिलों में तेल ही नहीं है"। हिन्दी ब्लोगिंग से कमाई तो करमहीन की खेती है, कहते हैं ना "करमहीन खेती करे, बैल मरे या सूखा पड़े"। कमाई तो पाठकों से ही होनी है पर यहाँ तो पाठक आने से रहे। यहाँ पर तो पाठक मिलना "टेढ़ी खीर" है। इतने दिनों से भिड़े हुए हैं यहाँ पर पर अब तक नतीजा सिर्फ "कोयल होय ना उजली सौ मन साबुन लाइ" है।
कमीशन मिलने की आस में अपने ब्लोग के साइडबार में कुछ भारतीय कम्पनियों के विज्ञापन लगा रखे हैं पर उन्हें कोई देखने वाला हो तब ना। ऐसा भी नहीं है कि इन विज्ञापनों से कमाई होती ही नही है, कभी कभी हो भी जाती है पर कमीशन के रूप में मिलने वाली रकम "ऊँट के मुँह में जीरा" ही होती है। आप तो जानते ही है कि "ओस चाटे प्यास नहीं बुझती"। चार छः महीने में यदि हमारे विज्ञापन के माध्यम से कोई फ्लाईट या होटल बुकिंग करा ले तो समझते हैं कि "अंधे के हाथ बटेर" लग गया।
अंग्रेजी ब्लोगिंग में तो लोग आते ही हैं कमाई करने के उद्देश्य से पर हिन्दी ब्लोगिंग वाले तो संतुष्ट प्राणी हैं, उनमें से अधिकतर को तो ब्लोगिंग से धन कमाने की चाह ही नहीं है। हिन्दी ब्लोगिंग तो "अनजान सुजान, सदा कल्याण" वाली दुनिया है, यहाँ पर सभी मस्त लोग हैं। हर कोई अपने ब्लोग को "अपना मकान कोट समान" मान कर चलते हैं, "अपनी अपनी खाल में सब मस्त" हैं और "अपनी अपनी ढपली, अपना अपना राग" अलापते हुए अलमस्त रहते हैं।
तो हम भी हिन्दी ब्लोगिंग के रंग में पूरी तरह से रंग गये हैं। जब अंग्रेजी ब्लोग लिखते थे इंटरनेट मार्केटिंग के लिये प्लानिंग किया करते थे, अब हिन्दी ब्लोग लिखते हैं तो योजना बनाते हैं कि किसकी टाँगें खींची जाये, किसके धर्म की बखिया उधेड़ी जाये, पुरुष हैं इसलिये कैसे नारी को नीचा दिखाया जाये। किसी ने कहा है "काजर की कोठरी में कैसे हु जतन करो, काजर की रेख एक लागिहैं पै लागिहैं"। यहाँ एक रेख लगना तो क्या पूरी तरह से कजरारे बन गये हैं और "नवपंक लोचन पंक मुख कर पंक पद पंकारुणम" वाला हमारा एक नया ही रूप उभर कर सामने आ रहा है।
अब तो हम भी यहाँ आकर मस्त हो गये हैं। विषय आधारित ब्लोग न बना कर अपने "आधा तीतर आधा बटेर" ब्लोग से ही खुश रहते हैं। भले ही अब हमारा हाल "आये थे हरि भजन को, ओटन लगे कपास" हो गया है पर किसी को बताते नहीं कि हम "धोबी के गधे, घर के ना घाट के" हो गये हैं। आखिर बताने से "अपनी जाँघ उघारिये, आपहि मरिये लाज" वाली मिसल ही तो चरितार्थ होगी। इसलिये "अब पछताये होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत" मंत्र को ध्यान में रखकर अपने ब्लोग में जो मन मे आता है वो लिख दिया करते हैं।

Thursday, February 11, 2010
ये ब्लोगिंग है इस ब्लोगिंग का यही है यही है यही है रंग रूप
"नमस्कार लिख्खाड़ानन्द जी!"
"नमस्काऽर! आइये आइये टिप्पण्यानन्द जी!"
"लिख्खाड़ानन्द जी बड़े चालाक हैं आप! उस दिन आपने हमें ब्लोगिंग फॉर्मूले बताये जरूर थे पर पोस्ट हिट कराने के जो असली टॉप फार्मूले हैं उनको गोल कर गये।"
"अरे नहीं भाई! पोस्ट हिट कराने का सबसे हिट फॉर्मूला तो सिर्फ विवादास्पद पोस्ट लिखना है सो हमने आप को बता ही दिया था।"
"पर लिख्खाड़ानन्द जी अब ये विवादास्पद पोस्ट लिखने वाला फॉर्मूला टॉप नहीं रह गया है क्योंकि आजकल लोग नर-नारी और धर्मों के विवाद को ज्यादा तूल नहीं देते। आपने तो देखा ही होगा कि पिछले कुछ समय से नर-नारी और धर्मों के विवाद वाले पोस्ट आ ही नहीं रहे हैं। और एकाध पोस्ट आ भी जाता है तो वो हिट बिल्कुल नहीं होता। हाँ वो साइबर स्क्वैटिंग वाले एक पोस्ट ने जरूर धूम मचाया था। और हम तो ऐसा पोस्ट लिख ही नहीं सकते क्योंकि इसमें तो बहुत कानूनी लोचा है। हमने ऐसा पोस्ट लिखा और किसी ने यदि कोर्ट-कचहरी के चक्कर में घसीट ही दिया तो हमें तो लेने के देने पड़ जायेंगे। भाई, बड़ी मुश्किल से तो मौज लेने के लिये हम ब्लोगिंग करने का समय निकाल पाते हैं, कोर्ट-कचहरी का चक्कर लगाने के लिये कहाँ समय है हमारे पास?"
"कह तो आप रहे हैं सही टिप्पण्यानन्द जी! पर गलत है। अगर पोस्ट हिट कराना है तो रिस्क तो लेना ही पड़ेगा। वो कहते हैं ना 'नो रिस्क नो गेन!' याने कि "चाहे जूते पड़े हजार, तमाशा घुस के देखेंगे!" अब जब ब्लोगिंग रूपी ओखली में सिर दे ही दिया है तो कानूनी लफड़ों की मूसलों से भला क्या डरना?"
"नहीं नहीं लिख्खाड़ानन्द जी! हम तो ऐसा रिस्क बिल्कुल नहीं ले सकते क्योंकि हम कानूनी लफड़ों से बहुत डरते हैं।"
"आप तो बस 'सिटल्ली साव' ही निकले भई! ठीक है, मत लो रिस्क पर आपका पोस्ट भी हिट नहीं होगा।"
"अरे कैसे हमारा पोस्ट हिट नहीं होगा? हम तो करा के ही रहेंगे अपने पोस्ट को हिट!"
"कैसे करवा लोग अपना पोस्ट हिट? भला हम भी तो जानें!"
"वो क्या है लिख्खाड़ानन्द जी! आपकी इस बात को हमने गाँठ बाँध कर धर लिया है कि हिन्दी पोस्ट को पाठकों से कुछ लेना देना नहीं है। अंग्रेजी ब्लोगिंग को विराट कवि सम्मेलन जैसा समझा जा सकता है जहाँ पर कुछ संख्या में कविगण आते हैं और उन्हें सुनने के लिये विशाल संख्या में श्रोतागण पहुँचते हैं। किन्तु हिन्दी ब्लोगिंग कवि सम्मेलन न होकर कवि गोष्ठी है जहाँ पर सिर्फ कवि ही कवि आते हैं और एक-दूसरे की कविताएँ सुन-सुना कर वाह वाह करते हैं। यही कारण है कि हिन्दी पोस्ट तब हिट होती है जब वहाँ पर अधिक से अधिक ब्लोगर्स आयें और टिप्पणी करें। इसका मतलब यह है कि हमें सिर्फ ब्लोगर्स की पसंदीदा बातें लिख कर उन्हें अधिक से अधिक संख्या में आकर्षित करना है। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने पोस्ट हिट कराने के दो और टॉप फॉर्मूलों की खोज कर ली है। वैसे हम इन फॉर्मूलों को किसी को बताना तो नहीं चाहते थे पर आप से हमारी कौन सी बात छुपी है भला? इसलिये आपको बता देते हैं।"
"तो फिर देर किस बात की? जल्दी बताइये ना!"
"तो दिल थाम लीजिये और सुनिये! एक फॉर्मूला तो यह है कि किसी पोस्ट में की गई भविष्यवाणी की सत्यता साबित करते हुए पोस्ट लिख मारना। बस आप एक ऐसी पोस्ट लिख भर दें और देखें कि कैसे धड़ाधड़ टिप्पणियाँ आनी शुरू होती है! ऐसे पोस्ट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जहाँ भविष्यवाणी की सत्यता के पक्ष में टिप्पणियाँ मिलती हैं वही उसके विपक्ष में भी बहुत सारी टिप्पणियाँ मिल जाती हैं। इस प्रकार से पोस्ट हिट हो जाता है।"
"आपकी बात में तो दम जरूर है टिप्पण्यानन्द जी!"
"धन्यवाद लिख्खाड़ानन्द जी! अब हम आपको पोस्ट हिट कराने का एक और सबसे टॉप फॉर्मूला बताते हैं। बस एक पोस्ट ब्लोगिंग छोड़ देने की धमकी देते हुए लिख दीजिये और देखिये कि वह पोस्ट कितनी अधिक पसंद प्राप्त करती है। ऐसे पोस्ट को पसंद किया जाना साबित करता है कि आपके ब्लोगिंग छोड़ देने को बहुत से लोग पसंद करते हैं। कई लोग तो सिर्फ इसलिये ऐसे पोस्ट को पसंद कर लेते हैं कि उन्हें लगता है कि आपका यह पोस्ट आखरी पोस्ट है और बाद में आपके पोस्ट को पसंद करने और उसमें टिप्पणी लिखने से जान छूट जायेगी!"
"अच्छा टिप्पण्यानन्द जी! अब आप अपनी हिट होने वाली पोस्ट की कुछ झलकी भी तो दीजिये हमें."
"तो लीजिये, पेश करता हूँ
ये ब्लोगिंग है इस ब्लोगिंग का यही है यही है यही है रंग रूप
थोड़ा झगड़ा थोड़ा लफड़ा यही है यही है यही है छाँव धूप
ज्ञान से न विद्या से धन से ना व्यवसाय से
पोस्टों की डोर बंधी है टिप्पणी की आय से
तोड़ो मरोड़ो कुछ भी छोड़ो सब कुछ ही ब्लोगिंग है
ये ब्लोगिंग है .... "
"वाह! वाह!! क्या खूब लिखा है!!! आप की ये पोस्ट तो अभी से ही हिट हो गई जी!!!!
"टिप्पण्यानन्द जी! आज तो कमाल की बातें बतलाईं आपने! चलिये इसी खुशी में हम आपको चाय पिलवाते हैं"
"धन्यवाद लिख्खाड़ानन्द जी! पर मैं जरा जल्दी में हूँ, यदि देर हो जायेगी तो श्रीमती जी का पारा चढ़ जायेगा। इसलिये अब चलते हैं। नमस्कार!"
"नमस्कार!"
अस्वीकरण (डिस्क्लेमर): इस पोस्ट का उद्देश्य निर्मल आनन्द मात्र है अतः कृपया इसे गम्भीरतापूर्वक लेने का प्रयास न करें।

Tuesday, December 15, 2009
ये शराबी की मैयत है इसको जो पिये वही कांधा लगाये
आपको शराबी की मैयत में ले जाने के पहले बता देना चाहता हूँ किः
ये ब्लोगिंग नहीं आसां ...
हाँ भाई, ब्लोगिंग कोई आसान काम नहीं है, बहुत कुछ करना पड़ता है इसके लिये। कभी अंदर की शराब वही रख कर बोतल बदलनी पड़ती है तो कभी समोसा वही रख कर अन्दर का आलू बदलना पड़ता है। दूसरों के लिखे को तो छोड़ो, कई बार अपने ही पोस्ट में काटछाँट करना पड़ता है, हेडिंग बदलना पड़ता है ताकि नया लगने लगे। अब देखिये ना, गूगल बाबा ने "है बातों में दम" लेख प्रतियोगिता शुरू कर दिया। तो हम कैसे चुप बैठे रहते? बस, निश्चय कर लिया इसमें भाग लेने के लिये। अपने एक पोस्ट को इस प्रतियोगिता में डालने के लिये सोच लिया। पर प्रतियोगिता के नियम में साफ लिखा है लेख पूर्व प्रकाशित नहीं होना चाहिये और १०० से १००० शब्दों वाला होना चाहिये। अब एक तो हमारा पोस्ट पहले से प्रकाशित है और १००० शब्दों से अधिक वाला है। पर हमने भी सोच लिया कि डालेंगे तो इसी लेख को ही। बस सबसे पहले तो शीर्षक बदल कर नया शीर्षक दिया "ये शराबी की मैयत है इसको जो पिये वही कांधा लगाये"। फिर उस लेख को लेख की भाषा में परिवर्तन कर करते हुए १००० शब्दों से कम का बना दिया और डाल दिया प्रतियोगिता में शामिल होने के लिये। हमारी मेहनत रंग लाई और वह लेख स्वीकृत भी हो गया (यहाँ पर)। तो आप भी देखिये उस लेख के नये रूप कोः
तो इसे कहते हैं "रिठेल"!
चलते-चलते
इलाके का मशहूर गुंडा हलवाई की दूकान में पहुँचा और नशे में लड़खड़ाती आवाज में बोला, "पाँच रुपये की रबड़ी देना।"
हलवाई ने कहा, "रबड़ी खत्म हो गई है।"
"तो ये क्या है?" नशे में लड़खड़ाती आवाज।
"ये मोतीचूर के लड्डू हैं।"
"क्या भाव?" फिर नशे में लड़खड़ाती आवाज।
"सौ रुपये किलो।"
"दस किलो तौलो।"
डरे हुए हलवाई ने तौल दिया।
"और ये क्या है?" फिर नशे में लड़खड़ाती आवाज।
"कलाकंद।"
"क्या भाव?"
"एक सौ साठ रुपये किलो।"
"सोलह किलो तौलो।"
हलवाई ने फिर तौल दिया।
"ये क्या है?" फिर नशे में लड़खड़ाती आवाज।
"काजू बरफी।"
"क्या भाव?"
"दो सौ चालीस रुपये किलो।"
"चौबीस किलो तौलो।"
हलवाई ने तौला।

"दूध।"
"क्या भाव?"
"अट्ठाइस रुपये लिटर।"
"अट्ठाइस लिटर दो।"
परेशान हलवाई ने एक गंजी में दूध निकाल कर रख दिया।
"अब तौली हुई सभी मिठाइयों को इसमें डालो और घोटो।" दूध की गंजी की तरफ इशारा करते हुए गुंडे ने कहा।
जैसा कहा गया था वैसा करते हुए हलवाई भुनभुनाया, "पता नहीं कहाँ से आ गया, सारी मिठाइयों का सत्यानाश करके रबड़ी बनवा दिया।"
"रबड़ी बन गई! तो पाँच रुपये की देना" पाँच का नोट हलवाई को देते हुए गुंडे ने कहा।
----------------------------------------------------------------------
एडसेंस का चेक मिला तो खुश होकर हमने एक अच्छा स्नो खरीदा। घर आकर श्रीमती स्नो देते हुए कहा, "देखो तुम्हारे क्या लाया हूँ!"
"क्या लाये हो?"
हमने स्नो उसकी हथेली पर रख दिया। उसे देख कर श्रीमती जी ने कहा, "हाय राम! अब इस उमर में मैं स्नो पाउडर लगाउँगी?"
"जूता जब पुराना हो जाता है तभी तो पॉलिश की जरूरत पड़ती है।"

सामने मेरी लाश पड़ी थी और मैं आश्चर्य से उसे देखे जा रहा था। रात में सोने के बाद मेरे प्राण निकल गये थे।
मेरे लड़के ने मेरे मृत शरीर को देखा और घर के लोगों को जगाना शुरू कर दिया।
सबको जगा कर उसने कहा, "पापा तो रेंग लिये।"
"क्या? रात को तो अच्छे भले थे।" मेरी बहू ने कहा।
"सही कह रहा हूँ। देख लो जाकर।"
इतना कह कर लड़का रिश्तेदारों को फोन से सूचना देने लग गया।
बहू ने कहा, "अगर पता होता कि मर जायेंगे तो क्यों इस नये बिस्तरे पर सोने देती इन्हें! अब तो इसे दान में देना पड़ेगा। अफसोस!"
मेरे भाई की पत्नी ने कहा, "कोई जरूरत नहीं है दान-वान में देने की। इसे जल्दी से भीतर रख दो और कोई फटा-पुराना बिस्तर लाकर यहाँ रख दो।"
एक रिश्तेदार ने कहा, "सुना है कि कुछ लिखते विखते भी थे।"
मेरे एक लेखक मित्र ने कहा, "लिखता क्या था, अपने आपको लेखक दिखाता था। उसके लिखे को कोई पूछता नहीं था इसलिये इंटरनेट में डाल दिया करता था।"
एक सज्जन बोले, "मरने के बाद तो उनकी बुराई मत करो।"
मित्र ने कहा, "कौन स्साला बुराई कर रहा है? किसीके मर जाने पर सच्चाई बदल जाती है क्या? इतनी अधिक उम्र हो जाने पर भी बड़प्पन नाम की चीज तो छू भी नहीं गई थी इसे। खैर आप कह रहे हैं तो अब आगे मैं और कुछ नहीं कहूँगा।"
मेरा लड़का बोला, "पापा साठ साल से भी अधिक जीवन बिताकर गए हैं। आजकल तो लोग पैंतालीस-सैंतालीस में ही सटक लेते हैं। हम लोगों को गम मना कर उनकी आत्मा को दुःखी नहीं करना है। लम्बी उमर सफलतापूर्वक जीने के बाद उनके स्वर्ग जाने की खुशी मनाना है।"
मेरे भतीजे ने कहा, "अब हमें चाचा जी का क्रिया-कर्म बड़े धूम-धाम से करना है। दीर्घजीवी लोगों की शव-यात्रा बैंड बाजे के साथ होती है। जल्दी से बैंड बाजे का प्रबंध किया जाये।"
"आजकल तो बैंड का चलन ही खत्म हो गया है।" एक रिश्तेदार बोला।
"तो फिर डीजे ही ले आते हैं।"
"डीजे का प्रयोग तो लोग नाच-कूद कर खुशी मनाने के लिये करते हैं।"
"बात तो खुशी की ही है, हम लोग भी शव-यात्रा में नाचते-कूदते ही चलेंगे।"
"नाचने के लिये तो पहले मदमत्त होना जरूरी है। बिना दारू पिये कोई मदमस्त तो हो ही नहीं सकता। अब मैयत में लोगों को दारू तो पिलाई नहीं जा सकती?"
"क्यों नहीं पिलाई जा सकती? मरने वाला भी तो दारू पीता था। लोगों को दारू पिलाने से तो उनकी आत्मा को और भी शान्ति मिलेगी।"
"ये दारू भी पीते थे क्या?" किसी ने पूछा।
"पीते थे और रोज पीते थे। पूरे ड्रम थे वो। दारू के असर करने पर उनके ज्ञान-चक्षु खुल जाते थे। धर्म-कर्म की बातें करते थे। रहीम और कबीर के दोहे कहा करते थे। हम लोग बोर होते थे। पीने के बाद भला ऐसी बातें करनी चाहिये? करना ही है तो किसी की ऐसी-तैसी करो, किसी की टांग पकड़ कर खींचो, किसी को परेशान करने वाली बातें करो।"
"तो तुम उठ कर चल क्यों नहीं देते थे?"
"उनके पैसे से दारू पीते थे तो उन्हें झेलना भी तो पड़ता था। फिर घर जाकर घरवाली की जली-कटी सुनने से तो इन्हें झेल लेना ही ज्यादा अच्छा था।"
बहू ने मेरे लड़के को एक तरफ ले जाकर जाकर कहा, "ये क्या दारू की बात हो रही है? और तुम भी इन सब की हाँ में हाँ मिलाये जा रहे हो। इसमें तो पन्द्रह-बीस हजार खर्च हो जायेंगे।"
"तो तुम्हें कौन कह रहा है खर्च करने के लिये?"
"पर जानूँ भी तो आखिर खर्च करेगा कौन?"
"मैं करूँगा, मैं।" लड़के ने छाती फुलाते हुए कहा।
"बेटे की मोटर-सायकल मरमम्त के लिये पाँच हजार तो हाथ से छूटते नहीं हैं और जो मर गया उसके लिये इतने रुपये निकाले जा रहे हैं। इसी को कहते हैं 'जीयत ब्रह्म को कोई ना पूछे और मुर्दा की मेहमानी'। खबरदार जो एक रुपया भी खर्च किया, नहीं तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा।"
"अगर मेरे पास रुपये होते तो मैं भला अपने बेटे को क्यों नहीं देता? पर बाप का अन्तिम संस्कार तो करना ही पड़ेगा ना!"
"बेटे के लिये नहीं थे तो बाप के लिये अब कहाँ से आ गये रुपये?"
"बुढ़उ ने खुद दिये थे मुझे पचास हजार रुपये परसों, अपने बैंक खाते में जमा करने के लिये। कुछ कारण से उस दिन मैं बैंक नहीं जा पाया और दूसरे दिन बैंक की छुट्टी थी। अब उन रुपयों में से उन्हीं के लिये अगर पन्द्रह-बीस हजार खर्च कर भी दूँ तो भी तो तुम्हारे और तुम्हारी औलाद के लिये अच्छी-खासी रकम बचेगी। अब चुपचाप मुझे अपने बाप का क्रिया-कर्म करने दो।"
लड़के ने वापस मण्डली में आकर कहा, "भाइयों, आप लोगों ने जैसा सुझाया है सब कुछ वैसा ही होगा। डीजे भी आयेगा और दारू भी।"
इतने में ही एक आदमी ने आकर कहा, "हमें खबर लगी है कि जी.के. अवधिया जी की मृत्यु हो गई है, कहाँ है उनकी लाश?"
हकबका कर मेरे लड़के ने पूछा, "आपको क्या लेना-देना है उनसे?"
"मैं सरकारी अस्पताल से आया हूँ उनकी लाश ले जाने के लिये, पीछे पीछे मुर्दागाड़ी आ रही है। उन्होंने तो अपना शरीर दान कर रखा था।"
वे लोग मेरे शरीर को ले गये और मेरी शव-यात्रा के लिये आये हुये लोगों को बिना पिये और नाचे ही मायूसी के साथ वापस लौट जाना पड़ा।
उनके जाते ही यमदूत मेरे सामने आ खड़ा हुआ और बोला, "चलो, तुम्हें ले जाने के लिये आया हूँ। जो कुछ भी तुमने अपने जीवन में पाप किया है उस की सजा तो नर्क पहुँच कर तुम्हें मिलेगी ही पर हिन्दी में ऊल-जलूल लिखकर उसका स्टैण्डर्ड गिराने की सजा तो तुम्हें अभी ही यहीं पर मिलेगी।"
इतना कह कर उसने अपना मोटा-सा कोड़ा हवा में लहराया ही था कि मेरी चीख निकल गई और चीख के साथ ही मेरी नींद भी खुल गई।
तो इसे कहते हैं "रिठेल"!
चलते-चलते
इलाके का मशहूर गुंडा हलवाई की दूकान में पहुँचा और नशे में लड़खड़ाती आवाज में बोला, "पाँच रुपये की रबड़ी देना।"
हलवाई ने कहा, "रबड़ी खत्म हो गई है।"
"तो ये क्या है?" नशे में लड़खड़ाती आवाज।
"ये मोतीचूर के लड्डू हैं।"
"क्या भाव?" फिर नशे में लड़खड़ाती आवाज।
"सौ रुपये किलो।"
"दस किलो तौलो।"
डरे हुए हलवाई ने तौल दिया।
"और ये क्या है?" फिर नशे में लड़खड़ाती आवाज।
"कलाकंद।"
"क्या भाव?"
"एक सौ साठ रुपये किलो।"
"सोलह किलो तौलो।"
हलवाई ने फिर तौल दिया।
"ये क्या है?" फिर नशे में लड़खड़ाती आवाज।
"काजू बरफी।"
"क्या भाव?"
"दो सौ चालीस रुपये किलो।"
"चौबीस किलो तौलो।"
हलवाई ने तौला।
"ये क्या है?" फिर नशे में लड़खड़ाती आवाज।
"दूध।"
"क्या भाव?"
"अट्ठाइस रुपये लिटर।"
"अट्ठाइस लिटर दो।"
परेशान हलवाई ने एक गंजी में दूध निकाल कर रख दिया।
"अब तौली हुई सभी मिठाइयों को इसमें डालो और घोटो।" दूध की गंजी की तरफ इशारा करते हुए गुंडे ने कहा।
जैसा कहा गया था वैसा करते हुए हलवाई भुनभुनाया, "पता नहीं कहाँ से आ गया, सारी मिठाइयों का सत्यानाश करके रबड़ी बनवा दिया।"
"रबड़ी बन गई! तो पाँच रुपये की देना" पाँच का नोट हलवाई को देते हुए गुंडे ने कहा।
----------------------------------------------------------------------
एडसेंस का चेक मिला तो खुश होकर हमने एक अच्छा स्नो खरीदा। घर आकर श्रीमती स्नो देते हुए कहा, "देखो तुम्हारे क्या लाया हूँ!"
"क्या लाये हो?"
हमने स्नो उसकी हथेली पर रख दिया। उसे देख कर श्रीमती जी ने कहा, "हाय राम! अब इस उमर में मैं स्नो पाउडर लगाउँगी?"
"जूता जब पुराना हो जाता है तभी तो पॉलिश की जरूरत पड़ती है।"
Friday, September 25, 2009
जरूरत एक हिन्दी ब्लोगर बनाने की नहीं बल्कि एक हिन्दी पाठक बनाने की है
भारत में इंटरनेट यूजर्स की वर्तमान संख्या 8,10,00,000 (आठ करोड़ दस लाख) है, यह मैं नहीं कहता बल्कि इंटरनेटवर्ल्डस्टैट्स कहता है। यकीन न हो तो इस लिंक को क्लिक कर के देख लें। तो इन आठ करोड़ दस लाख लोगों में से हिन्दी बोलने, समझने तथा पढ़ने वाले भी तो करोड़ों लोग होंगे ही। किन्तु खेद की बात तो यह है कि हिन्दी ब्लोग्स को पढ़ने के लिए इन लोगों में से कुछ सौ लोग भी शायद ही आते होंगे। ब्लोगवाणी में आज अधिक पढ़े गये की संख्या प्रायः 100 से 200 तक रहती है। यह संख्या शायद ही कभी 200 से ऊपर गई हो और कई बार तो यह 100 से भी कम ही रहती है। चिट्ठाजगत तथा अन्य एग्रीगेटर्स से भी शायद इतने ही पाठक आते हों। कहने का तात्पर्य यह है कि हिन्दी ब्लोग्स की संख्या तो पाँच अंकों को पार कर गई है किन्तु पाठकों की संख्या ने शायद ही कभी तीन अंकों को पार किया हो।
हिन्दी ब्लोगिंग के शुरुवात के बाद से एक लंबा समय व्यतीत हो जाने के बाद भी हम ब्लोगर्स ही एक दूसरे को पढ़ते हैं। किसी कवि गोष्ठी, जहाँ सिर्फ कवि लोग एकत्रित होकर एक दूसरे को अपनी कविताएँ सुनाते हैं, के जैसे ही हमने ब्लोग गोष्ठी बना लिया है। हमें किसी विराट कवि सम्मेलन, जहाँ पर कि श्रोताओं की विशाल संख्या आती है, के जैसे ब्लोग सम्मेलन करना है जहाँ कि पाठकों की विशाल संख्या हो। और फिर हम ब्लोगर्स भी अन्य सभी ब्लोगर्स को न पढ़ कर सिर्फ उन थोड़े से ब्लोगर्स को पढ़ते हैं जिनका लेख हमें पसंद आता है। अब जब हम एक नया ब्लोगर बनाने की बात कहते हैं तो इसका मतलब यह होता है कि हम अपने ब्लोग गोष्ठी के सदस्यों की संख्या में ही इजाफा कर रहे हैं जबकि हमें पाठकों की संख्या बढ़ाना है।
ब्लोगर बनने के लिए, थोड़ी ही सही, लेखन प्रतिभा की आवश्यकता होती है किन्तु पाठक बनने के लिए इस प्रतिभा का होना अनिवार्य नहीं है। तो क्यों न हम नये नये ब्लोगर्स बनाने के बदले नये नये पाठक बनाने का प्रयास करें? हिन्दी ब्लोगिंग को सफल और व्यावसायिक बनाने के लिए हमें पाठकों की संख्या बढ़ानी ही होगी।
अब प्रश्न यह उठता है कि आखिर, करोड़ों की संख्या में हिन्दीभाषी लोगों ने नेट प्रयोगकर्ता होने बावजूद भी, हमारे ब्लोग्स के लिए पाठक क्यों नहीं मिलते? यदि हम इस प्रश्न का उत्तर खोज लें तो शायद नये पाठक बनाने में हमें आसानी हो। मेरी सूझ के अनुसार हिन्दी पाठकों की संख्या कम होने के निम्न कारण हो सकते हैं:
नेट में आने वाले अधिकतम लोगों को आज भी नहीं पता है कि हिन्दी ब्लोगिंग जैसी किसी चीज का अस्तित्व भी है। हमें लोगों को इस विषय में जानकारी देनी होगी। तो उन्हें कैसे जानकारी दी जाए? उन्हें जानकारी देने के लिए सबसे पहले यह जानना आवश्यक है कि आखिर नेट में आने वाले ये हिन्दीभाषी लोग जाते कहाँ हैं? उनका ठिकाना मिलने पर ही तो उनसे सम्पर्क करके हम उन्हें हिन्दी ब्लोगिंग के बारे में बता सकेंगे। मैं समझता हूँ कि इन लोगों की एक बड़ी संख्या आर्कुट, याहू चैट और याहू समूहों में मिल जाएगी। हमारे बहुत से युवा ब्लोगर मित्र भी आर्कुट, याहू चैट और याहू समूहों में जाते होंगे। यदि वे उन्हें मित्र बना कर निजी संदेश, निजी मेल आदि के द्वारा हिन्दी ब्लोगिंग और हिन्दी ब्लोग एग्रीगेटर्स के विषय में जानकारी देना आरम्भ करें तो अवश्य ही हिन्दी ब्लोग्स के पाठकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।
अच्छी गुणवत्ता वाली पाठ्य सामग्री की कमी भी पाठक न मिलने का एक कारण है। कुछ पाठक यदि हमारे ब्लोग्स में आ भी जाते हैं तो उन्हें या तो अपनी रुचि की पाठ्य सामग्री नहीं मिल पाती या फिर सामग्री की गुणवत्ता में कमी दिखाई पड़ता है। परिणामस्वरूप वे फिर से पलट कर नहीं आते। अब यदि हमारे ब्लोग में वह सामग्री हो जिससे कि पाठक टी.व्ही., प्रिंट मीडिया या नेट के न्यूज साइट्स के द्वारा पहले ही वाकिफ हो चुका हो तो वह हमारे ब्लोग में क्यों रुकेगा?
ऐसे ही और भी कई कारण आप लोगों को भी सूझ सकते हैं।
तो आइये हम सभी मिल कर अधिक से अधिक लोगों को हिन्दी ब्लोग्स के विषय में जानकरी देने और अपने ब्लोग्स के पाठकों की संख्या को बढ़ाने का संकल्प लें।

Wednesday, September 2, 2009
हिन्दी ब्लोगिंग को अस्वच्छ करने आ गया "स्वच्छ संदेश: हिन्दोस्तान की आवाज़"
आम तौर पर मैं फालतू बहस का मुद्दा बन जाने वाला पोस्ट लिखने से बचने की कोशिश करता हूँ पर पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूँ हिन्दी ब्लोगिंग को अस्वच्छ करने के लिए एक ब्लोग "स्वच्छ संदेश: हिन्दोस्तान की आवाज़" अवतरित हो गया है जिसमें संदेश तो अस्वच्छ होते हैं और आवाज इस्लाम की।
इस ब्लोग के मालिक मियाँ सलीम के पास सिर्फ दो ही काम रह गए हैं पहला इस्लाम को येन-केन-प्रकारेण दूसरे लोगों पर थोपना और दूसरा ऊल-जलूल लेख लिख कर और टिप्पणियाँ कर के लोगों को भड़काना। ये बात अलग है कि ये खुद ही नहीं जानते कि क्या लिख रहे हैं, अपनी ही बात को खुद काटते हैं। इनके एक लेख का शीर्षक है "मांसाहार क्यूँ जायज़ है? Non-veg is allowed, even in hindu dharma?" तो दूसरे लेख का शीर्षक है "मांसाहार जायज़ नहीं है, यह एक राक्षशी कृत्य है. Non-veg is not-permitted, its an evil task" है। (दोनों शीर्षक कॉपी पेस्ट किए गये हैं अतः हिज्जों की गलती को अनदेखा करें)। अब भला इन शीर्षकों से क्या समझा जाए? यही तो समझा जायेगा कि लिखने वाला बावला है।
ये कहते हैं कि ये इस्लाम का प्रचार कर रहे हैं। तो करो ना प्रचार, किसने मना किया है? पर इस्लाम को जबरन दूसरों पर थोपने की कोशिश तो मत करो। हम मानते हैं कि सभी धर्म मानव जाति के कल्याण के लिए हैं, किसी धर्म का किसी धर्म से किसी प्रकार का झगड़ा नहीं है। तो तुम अपने धर्म के हिसाब से चलो और हमें अपने धर्म के अनुसार चलने दो।
छत्तीसगढ़ी में एक कहावत है "रद्दा में हागै अउ आँखी गुरेड़ै" अर्थात् रास्ते में हग रहा है और मना करने वाले को आँखें दिखाता है। यह छत्तीसगढ़ी कहावत मियाँ सलीम पर सौ फी सदी लागू होता है। ऊल-जलूल लेख लिखने और टिप्पणियाँ करने याने कि रास्ते में हगने का इन्होंने ठेका लिया हुआ है। कहीं पर भी हिन्दू शब्द, हिन्दू देवी देवताओं के नाम आदि दिख भर जाए कि ये वहाँ पहुँच जायेंगे और टिपियाना शुरू कर देंगे। ऐसे किसी भी पोस्ट में टिप्पणी के रूप में अपनी टांग अड़ाना ये अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं। समझाने से समझते तो हैं नहीं और बेशर्म ये इतने हैं कि इन्हें किसी भी प्रकार की बात नहीं लगती।
ये स्वयं को इस्लाम और कुरआन के विशेषज्ञ तो बताते ही हैं, साथ ही साथ खुद को वेद-पुराण आदि के भी प्रकाण्ड पण्डित भी दर्शाते हैं। इनकी निगाहों में हम हिन्दू इतने मूर्ख हैं कि हमने अपने ही धर्मग्रंथ पढ़े ही नही हैं और ये इतने ज्ञानी हैं कि अपने धर्मग्रंथ के साथ ही हमारे धर्मग्रंथों को भी पढ़ते रहते हैं। ये हमें हमारे ही धर्मग्रंथ सिखाना-पढ़ाना चाहते हैं। अवतार शब्द का अर्थ तो ये जानते नहीं और हमें हमारे ही अवतारों के बारे में बताते हैं। ये समझते हैं कि अवतार सिर्फ ईश्वर का होता है। इन्हें नहीं पता कि अवतार मनुष्य का भी होता है, अवतार मनोविकारों का भी होता है। गोस्वामी तुलसीदास आदिकवि वाल्मीकि के अवतार थे और ये स्वयं "नफरत" के अवतार हैं। वेद और पुराण के उन उद्धरणों को इन्होंने रट लिया जो कि इन्हें इस्लाम विचारधारा से मेल खाते हुए से लगते हैं।
इन्हें यह नहीं पता है कि हिन्दू धर्म और संस्कृति अनेक प्रकार के विचारधाराओं का मेल है। इसमें जहाँ एकेश्वरवाद है वहीं बहुईश्वरवाद भी है। जहाँ निर्गुण ब्रह्म है वहीं सगुण ब्रह्म भी है। जहाँ ईश्वरीय सत्ता को स्वीकार करने वाले आध्यात्मिक ऋषिगण हैं वहीं चार्वाक जैसा ईश्वररीय सत्ता को अस्वीकार करने वाला भौतिकवादी ऋषि भी है। और इन्हें यह भी नहीं मालूम कि हम हिन्दू जितना सम्मान आध्यामिक ऋषि को देते हैं, भौतिवादी ऋषि के लिए भी हमारे हृदय में उतना ही आदर है।
कुछ और जानें या न जानें पर हमारे धर्मग्रंथों से अपने मतलब की बातें खोज लेना अच्छी प्रकार से जानते हैं। हमारे धर्मग्रंथों से एकेश्वरवाद, निर्गुण ब्रह्म जैसी विचारधाराओं, जो कि इस्लाम विचारधारा से मिलते हैं, को ढूँढ निकालते हैं और उन्हीं अपने मतलब की बातों के सहारे हमें ज्ञान देने का प्रयास करते हैं। ये यह भी दर्शाते हैं कि इन्हें हमारे धर्म की हमसे अधिक चिंता है, किस फिल्म में हमारे धर्म से सम्बन्धित बातों को गलत रूप फिल्माया गया था। कहने का तात्पर्य है कि ये बुड्ढे को मूतना सिखाना चाहते हैं।
इन्हें अच्छी तरह से पता है कि कोई इनकी बात को नहीं मानने वाला है इसलिए जनाब कैरानवी को अपनी हाँ में हाँ मिलाने के लिए सहायक बना रक्खा है।
हम जानते हैं कि गंदगी में यदि पत्थर फेकेंगे तो गंदगी के छींटे हमें ही लगेंगे पर हमें गंदा करने के लिए गंदगी बन जाने में भी इन्हें किसी प्रकार का परहेज नहीं है। ये ऐसी गंदगी हैं जो चाहते हैं कि हम उन पर पत्थर फेंकें, ये हमें जानबूझ पत्थर फेंकने के लिए उकसाते हैं।
ज्ञानी यदि ज्ञानी से मिले तो काम की बातें होती हैं और मूर्ख मूर्ख से मिलता है तो जूतमपैजार होती है इसीलिए कहा गया हैः
ज्ञानी से ज्ञानी मिले, हो गई अच्छी बात।
मूरख से मूरख मिले, हो गई दो दो लात॥
पर यदि ज्ञानी मूरख से मिलता है तो मूरख खुद को उससे बड़ा ज्ञानी सिद्ध करने की ही कोशिश करता है क्योंकि अगर सिद्ध न भी हो पाए तो उसका क्या बिगड़ना है? है तो वह आखिर मूरख ही।
मैं अपने सभी ब्लोगर बन्धुओं से आग्रह करता हूँ कि इस गंदगी में पत्थर फेंक कर खुद को गंदा न करें। न तो इनके ब्लोग पर जाकर टिप्पणी ही करें और न ही अन्य ब्लोग में इनके द्वारा की गई टिप्पणी का जवाब देने में अपना वक्त बरबाद करें। इनका ध्येय ही है कि हम इनसे उलझते रहें, तो इन्हें इनके ध्येय में सफल न होने दें। इनका सोशल बायकाट करें।
और मैं जानता हूँ कि मियाँ सलीम को ज्योहीं पता चलेगा कि उनके लिए एक नया आफत का परकाला अवतरित हो गया है त्योंही मेरे इस ब्लोग में अवश्य आयेंगे ऊल-जलूल टिप्पणी करने के लिए और या अपने पहले या फिर बाद में कैरानवी मियाँ को भी भेजेंगे। तो उनसे भी गुजारिश है कि अल्लाह ने जरा भी अक्ल दिया है तो आपसी नेकनीयती को खतम करने जैसा नापाक काम छोड़ कर कुछ इन्सानियत का भला करने वाला शबाब का काम करो। हजरत! तालीमयाफ्ता हो तो इतना तो समझते हो कि प्यार से प्यार बढ़ता है और नफरत से नफरत। तो प्यार और भाईचारा को बढ़ाओ ना, नफरत क्यों फैलाते हो? तुम्हारे ही ब्लोग में आकर एक नेकबख्त शख्स ने तुम्हें यह लिंक दिया था, पता नहीं तुम उस लिंक में गए कि नहीं, यदि नहीं गए हो तो अब जाकर देखो कैसे होते हैं अच्छे विचार! हिन्दी में ब्लोगिंग कर रहे हो तो कुछ अपना भला करो, कुछ जग का भला करो, कुछ हिन्दी का भला करो, हिन्दी ब्लोगिंग को अस्वच्छ तो मत करो।

लेबल:
अवतार,
अस्वच्छ,
स्वच्छ,
स्वच्छ संदेश,
हिंदू,
हिन्दी ब्लोगिंग
Subscribe to:
Posts (Atom)